Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > काशी में मुख्यमंत्री योगी ने किया बड़ा ऐलान

काशी में मुख्यमंत्री योगी ने किया बड़ा ऐलान

काशी में मुख्यमंत्री योगी ने किया बड़ा ऐलान

काशी में मुख्यमंत्री योगी ने किया बड़ा ऐलान
X

पंचकोशी यात्रा का 101 करोड़ से होगा विकास

लखनऊ ,
वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एलान किया। मुख्यमंत्री ने पंचकोशी यात्रियों की सुविधा के लिए 84 किलोमीटर के रास्ते में हाईवे और बाईपास पर अंडरपास बनाने की घोषणा की है। दो दिवसीय दौरे के पहले दिन शनिवार को मुख्यमंत्री ने छह घंटे में पंचकोशी मार्ग की परिक्रमा की थी। रविवार को बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में मुख्यमंत्री ने इसका उल्लेख करते हुए कहा कि यात्रा मार्ग के चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए 101 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

इस राशि से पांचों पड़ावों का विकास कर वहां बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। ग्राम स्वराज अभियान और स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम प्रधानों और स्वच्छतागृही के साथ सीधे संवाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार साल की उपलब्धियां बताई।काशी में 1545 करोड़ रुपए की योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। 11400 करोड़ रुपए की योजनाएं 30 जून तक पूरी होंगी। कुछ योजनाएं 30 दिसंबर तक पूरी होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय की परिकल्पना को साकार करने के लिए ग्राम स्वराज अभियान संचालित किया गया है। ग्रामीण जनता के हितों के बारे में निर्णय लेने तथा शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना इस अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सरकार गांव के व्यक्ति तक पहुंचेगी। ग्राम स्वराज अभियान के पहले चरण में देश के 21,500 एवं उत्तर प्रदेश के 3,387 गांवों का चयन किया गया था। इन ग्राम सभाओं में शत-प्रतिशत लोगों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम के मंच पर राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, महापौर मृदुला जायसवाल, भाजपा प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, विधायकों में रवींद्र जायसवाल और जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा मौजूद थे।

Updated : 11 Jun 2018 5:19 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Vikas Yadav

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top