Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > न्याय ना मिलने से परेशान युवक चढ़ा टावर पर, भाई की मौत के बाद काट रहा थाने के चक्कर

न्याय ना मिलने से परेशान युवक चढ़ा टावर पर, भाई की मौत के बाद काट रहा थाने के चक्कर

न्याय ना मिलने से परेशान युवक चढ़ा टावर पर, भाई की मौत के बाद काट रहा थाने के चक्कर
X

आगरा। आगरा के सिकन्दरा क्षेत्र में आज एक युवक के टॉवर पर चढ़ने से हड़कंप मच गया। टॉवर पर युवक को चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सभी ने उससे नीचे उतर आने की अपील की लेकिन वह टावर की चोटी तक पहुंच गया। युवक का कहना था की पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है, इसलिए वह मरना चाहता है।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

दरअसल, गांव लखनपुर निवासी प्रमोद आज आत्महत्या करने के इरादे से मोबाइल टावर चढ़ गया। प्रमोद ने आत्महत्या करने के पीछे का कारण बताते हुए कहा की उसके भाई अनुज की एक महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। भाई को इंसाफ दिलाने के लिए वह पिछले एक माह से सिकंदरा पुलिस के चक्कर काट रहा है। लेकिन पुलिस उसकी फरियाद नहीं सुन रही है। न्याय ना मिलने से दुखी होकर वह आत्महत्या करने जा रहा है। उसने कहा की गम रहेगा की वह अपने भाई को न्याय नहीं दिलवा पाया।

एक्सीडेंट में हुई भाई की मौत -

जानकारी के अनुसार प्रमोद भाई अनूप और विष्णु होली के दिन किसी काम से सिकंदरा मंडी गए थे। वहां से वापिस घर लौटते समय लवे ओवरब्रिज से उतरने के बाद फैक्टरी एरिया में किसी वहां ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। प्रमोद का रूप है की उसके भाई अनूप का एक्सीडेंट अचानक नहीं हुआ बल्कि कराया गया है। उसके भाई की हत्या हुई है।

पुलिस करेगी कार्रवाई -

बताया जा रहा है की इसी मामले में कार्रवाई को लेकर प्रमोद कई बार थाने गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसी बात से परेशान होकर प्रमोद आज टॉवर पर चढ़ गया। जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने प्रमोद को समझाकर टॉवर से नीचे उतार लिया है। उसके आरोपों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।


Updated : 23 April 2022 8:57 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top