Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > रामलला के दर्शन को एक जनवरी से आईएसबीटी से चलेगी विशेष बस

रामलला के दर्शन को एक जनवरी से आईएसबीटी से चलेगी विशेष बस

आगरा से अयोध्या की सीधी बस सेवा शुरू कर रहा यूपी रोडवेज

रामलला के दर्शन को एक जनवरी से आईएसबीटी से चलेगी विशेष बस
X

आगरा। योगी सरकार अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने में जुटी हुई है। इस ग्रांड इवेंट में तमाम विभागों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने भी तैयारी शुरू कर दी है। निगम जनवरी से अयोध्या के लिए स्पेशल बसें चलाने जा रहा है। आगरा व आसपास के श्रीराम भक्त अब सीधी बस द्वारा आगरा से अयोध्या रामलला के दर्शन करने जा सकेंगे। वही बस दर्शन कराकर यात्रियों को वापस आगरा लाएगी।

अयोध्या धाम पहुंचाएगी विशेष बस

आगरा से अयोध्या जाने वाले श्रीराम भक्तों के लिए अच्छी खबर है। अब आगरा से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा मिलने जा रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि एक जनवरी से श्री रामलला के भव्य मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू हो जाने जा रही है। सभी श्रीराम भक्तों के लिए आगरा के आईएसबीटी से अयोध्या के लिए सीधी बस मिलेगी। यह बस यात्रियों को रामलला के दर्शन कराने के बाद वापस आगरा लाएगी। यह विशेष बस आईएसबीटी से सुबह चलेगी और शाम को अयोध्या पहुंचेगी। अगले दिन सुबह अयोध्या से चलेगी और शाम तक आगरा पहुंच जाएगी।

अतिरिक्तों बसों का भी होगा संचालन

उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि सभी धार्मिक पर्यटन स्थलों जैसे मथुरा, काशी, प्रयागराज, लखनऊ, आगरा आदि को अयोध्या नगरी से बसों से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि अभी तक आगरा से अयोध्या होकर गोरखपुर और बलिया के लिए निगम द्वारा संचालन किया जा रहा है। एक जनवरी से आगरा से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं वृंदावन से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा का पहले से ही संचालन हो रहा है। जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त बसों को अयोध्या रूट पर चलाया जाएगा।

Updated : 28 Dec 2023 8:44 PM GMT
author-thhumb

City Desk

Web Journalist www.swadeshnews.in


Next Story
Top