Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किया जनसम्पर्क का श्रीगणेश

प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किया जनसम्पर्क का श्रीगणेश

प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किया जनसम्पर्क का श्रीगणेश
X

जगह-जगह हुआ जोशीला स्वागत

आगरा। भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने रूई की मण्डी देवी माता मंदिर पर माथा टेककर जनसम्पर्क अभियान का श्रीगणेश किया। रूई की मण्डी शाहगंज बाजार, भोगीपुरा चौराहा, कोलिहाई, सोरों कटरा, त्यागी बस्ती में जनसम्पर्क के दौरान भव्य स्वागत के साथ अपार जनसमर्थन मिला। सभी वर्गों का आशीर्वाद मिला। दलीय दीवारें तोडक़र कई दलों के लोगों ने भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को समर्थन दिया।

नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा मैं आपका पड़ौसी हूँ। तीज-त्यौहार और सुख-दु:ख में सदैव आपके साथ रहा हूँ। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का सम्मान और स्वाभिमान बड़ा है। वहीं विकास के क्षेत्र में भी नये कीर्तिमान कायम हुए हैं। उसी का परिणाम है कि पर्चा जाँच होने के बाद शुरू हुए प्रथम जनसम्पर्क में ही अपार जनसमूह ने समर्थन प्यार और आशीर्वाद देकर मिशाल कायम की है। जनसम्पर्क के दौरान क्षेत्रीय विधायक योगेन्द्र उपाध्याय, पूर्व मंत्री डॉ. रामबाबू हरित, दिलीप वर्मा, ब्रजक्षेत्र मीडिया सम्पर्क प्रमुख केके भारद्वाज, विधायक प्रतिनिधि ओमप्रताप सिंह, मण्डल अध्यक्ष मनोज वर्मा, पार्षद अनीता खरे, उमेश पेरवानी, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष गौरव राजावत, विधायक मीडिया प्रभारी सुनील कर्मचंदानी, मीडिया प्रभारी बौबी वर्मा, सुभाष ढल, पूर्व पार्षद हेमन्त प्रजापति, अशोक शर्मा, पप्पू अब्बासी, प्रदीप उप्रैती, ग्रीस भारद्वाज, योगेन्द्र कश्यप, विनोद उप्रैती, मोहन तोमर, हेमन्त दीक्षित, हरिओम शर्मा, निशा दुवे, मंजू कुशवाह, दीपमाला, कृष्णा उप्रैती, किशन कटारा, विकास सिंह, राजेश श्रीवास्तव, सन्नी ज्ञामलानी, आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Updated : 27 March 2019 4:20 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top