Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > आगरा के लिए चार और सीकरी के लिए भरे गए सात पर्चे

आगरा के लिए चार और सीकरी के लिए भरे गए सात पर्चे

आगरा के लिए चार और सीकरी के लिए भरे गए सात पर्चे
X

भाजपा से प्रो. एसपी सिंह बघेल, कांग्रेस से राजबब्बर व प्रीता हरित, बसपा से मनोज सोनी व राजवीर ने भरा पर्चा

आगरा। लोकसभा चुनाव-2019 के लिए सोमवार को आगरा(सु) व फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीटों के लिए कुल 11 पर्चे दाखिल किए गए, जिसमें आगरा सीट के लिए केवल चार नामांकन हुए, वहीं फतेहपुर सीकरी सीट के लिए 7 पर्चे अब तक भरे जा चुके हैं। सीकरी सीट पर एक पर्चा 22 मार्च को विजय सिंह बघेल (राष्ट्रीय शोषित पार्टी) ने भरा था। आज नामांकन का आखिरी दिन है।


आगरा(सु) सीट से सोमवार को सबसे पहले मनोज कुमार सोनी (बसपा), प्रो. एसपी सिंह बघेल (भाजपा), डॉ. प्रीता हरित (कांग्रेस) व पूर्व आईएएस डॉ. चंद्रपाल सिंह (आदर्श समाज पार्टी) ने पर्चे दाखिल किए। वहीं फतेहपुर सीकरी सीट से राजबब्बर (कांग्रेस), राजवीर सिंह (बसपा), सतेंद्र बघेल (आम जनता पार्टी), उत्तरा (अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया), कामरान मैसी (निर्दलीय), अंबेडकरी हसनूराम अम्बेडकरी (निर्दलीय) व रामबहोरी (निर्दलीय) ने पर्चे भरे।


सीकरी से बसपा प्रत्याशी राजवीर सिंह ने अभी तक 'बी' फार्म दाखिल नहीं किया है। इसके चलते उनकी उम्मीदवारी पर अटकलबाजी का दौर जारी है। फतेहपुर सीकरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर ने सुबह मन:कामेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर पूजा की।


आगरा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने डीएम एनजी रविकुमार के कक्ष में पर्चा दाखिल किया। वे सुभाष पार्क स्थित वाल्मीकि वाटिका से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। जुलूस में ढोल-नगाड़े व बैंड बज रहे थे। भारी भीड़ के चलते एमजी रोड पर जाम लग गया। समर्थक मोदी-मोदी ने नारे लगा रहे थे। प्रो. एसपी सिंह ने नामांकन में चार प्रस्तावक भाजपा महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, विधायक जगन प्रसाद गर्ग और विधायक रामप्रताप सिंह चौहान का ब्यौरा दिया है।

Updated : 25 March 2019 4:39 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top