Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > सपा बसपा और कांग्रेस के कई दिग्गज भाजपा में शामिल

सपा बसपा और कांग्रेस के कई दिग्गज भाजपा में शामिल

सपा बसपा और कांग्रेस के कई दिग्गज भाजपा में शामिल
X

आगरा। रविवार को आगरा कॉलेज के मैदान में हुई भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा के बाद होटल क्लार्क शिराज में बैठक हुई, जिसमें सपा, बसपा और कांग्रेस के कई दिग्गजों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। इनमें मैनपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव के पति व जिला पंचायत सदस्य अनुदेश यादव उर्फ बबलू यादव (सपा), यशपाल सिंह चौहान पूर्व विधायक सिंकदराराऊ, मिथिलेश कुमार कठेरिया पूर्वमंत्री और पूर्व सांसद शाहजहांपुर, शंकुलतला देवी कठेरिया पूर्व विधायक पुवायां, डॉ अनुराग शुक्ला पूर्व विधायक, पूर्व सभापति संसदीय अध्यन समिति कांग्रेस, दिगंबर सिंह धाकरे पूर्व मेयर प्रत्याशी आगरा (बसपा), चरत प्रताप सिंह एटा, चौधरी रामपाल सिंह यादव पूर्व एमएलसी (कांग्रेस), ठाकुर चंदन सिंह पूर्व विधायक मांट (सपा, लोकदल), राजीव कश्यप पूर्व प्रत्याशी विधानसभा (बसपा), नितिन गुप्ता (पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री) शामिल हैं।


Updated : 24 March 2019 5:18 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top