Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > अन्नपूर्णा सेवा में समाज की बढ़ी सहभागिता

अन्नपूर्णा सेवा में समाज की बढ़ी सहभागिता

अन्नपूर्णा सेवा में समाज की बढ़ी सहभागिता
X

सेवा केन्द्रों का आगरा में होगा विस्तारसामाजिक कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

आगरा। सक्षम फाउन्डेशन के सौजन्य से सेवा भारती द्वारा संचालित अन्त्योदय अन्नपूर्णा सेवा के भगवान टॉकिज स्थित नये परिसर का उद्घाटन सम्पन्न हुआ।

फाउन्डेशन के मुख्य ट्रस्टी पूरन डावर ने बताया कि वर्तमान में भगवान टॉकिज, रामबाग, बोदला, खेरिया मोड़, मधुनगर एंव जिला अस्पताल में मात्र 10रू. में जरूरतमंदो को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। शीघ्र ही 12 स्थानों पर ये सुविधा प्रदान की जायेगी। सम्पूर्ण समाज के सहयोग के लिए फाउन्डेशन के द्वारा कई योजनायें प्रारम्भ की गयी है। कोई भी व्यक्ति इस सेवा में अपना सहयोग दे सकेगा। राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी सतीष अग्रवाल ने कहा कि सेवा भारती समाज के अन्तिम व्यक्ति को सबल बनाने हेतु सेवारत है। आगरा टीटी जेड के सदस्य पूर्व विधायक केशो मेहरा ने सेवा प्रकल्पों की सराहना की। शारदा ग्रुप के चौयरमैन वाईके गुप्ता ने ग्रुप द्वारा सेवा कार्यो की जानकारी देते हुए कहा कि सेवा भारती को हर संभव सहयोग हेतु तत्पर रहेंगे। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के विभाग संघचालक हरी शंकर शर्मा ने कहा कि सभी को समय निकालकर समाज की सेवा करनी चाहिये। सेवा भारती के प्रदेष अध्यक्ष उमेष गर्ग ने अध्यक्षता की। वृन्दावन के सन्त महामण्डलेश्वर मोहिनी बिहारी शरण महाराज एवं बालमुकुन्द शरण, देवाचार्य महाराज ने आर्शीवाद दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वंय संघ के प्रान्त कार्यवाह राजपाल जी, डॉ. राकेश गुप्ता के अतिरिक्त उ.प्र. लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, लोकसभा फतेहपुर सीकरी प्रत्याशी राजकुमार चाहर, अशोक कुलश्रेष्ठ, प्रमोद चौहान, सुभाष बोहरा, पंकज खण्डेलवाल, एसएन मिश्रा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। महानगर में सभी केन्दों पर सेवा कर रहे कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। सेवा भारती के विभाग अध्यक्ष वीरेन्द्र वाष्र्णेय एवं मंत्री जगमोहन गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्वी सेवा भारती महानगर के अध्यक्ष सुमन गर्ग एंव मंत्री रामशरण वर्मा ने किया।


Updated : 24 March 2019 5:16 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top