Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > प्रदेश में अपराधी या तो जेल में या फि र ऊपर जा चुके : मुख्यमंत्री योगी

प्रदेश में अपराधी या तो जेल में या फि र ऊपर जा चुके : मुख्यमंत्री योगी

प्रदेश में अपराधी या तो जेल में या फि र ऊपर जा चुके : मुख्यमंत्री योगी
X

विजय संकल्प सभा को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित, गिनायी केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

आगरा। विजय संकल्प सभा में आगरा कॉलेज मैदान में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं व आमलोगों को संबोधित करते आए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से पूर्व उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संबोधित किया।


अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि कहा कि उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा सांसद देने वाला राज्य है। पिछले लोकसभा चुनाव में प्रदेश में सबसे बड़ा संगठन खड़ा कर सर्वाधिक सीट देने वाला राज्य बना। उन्होंने कहा कि जितने कार्य मोदी सरकार ने कराए हैं, उतने कार्य सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों में कभी संभव न हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज किया। जितने अपराधी थे वो या तो जेल में पहुंचाए या दुनिया से विदा हो गए हैं। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों के कारण सुनियोजित विकास हुआ है। आगरा में आवागमन की सुविधा के लिए मेट्रो का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार कुंभ आयोजन सफल हुआ और यूनेस्कों ने उसे मान्यता दी।

मैं भैंस के ब्याहने पर भी बधाई देने जाता हूं : बघेल

सभा में भाजपा के आगरा (सु) से लोकसभा प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की ओर देखते हुए कहा कि अध्यक्ष जी पूर्व में सांसद रहते हुए मैं केवल 23 दिन दिल्ली में रहा, बाकी दिन अपने क्षेत्र जनता के बीच रहा। प्रो. बघेल ने कहा कि वह भागवत कथा, कुंआ पूजन, विवाह, शोक आदि अवसरों के अलावा अगर किसी किसान के यहां भैंस के ब्याहने पर भी शुभकामनाएं देने जाते हैं।

इनकी रही उपस्थिति

विजय संकल्प सभा के दौरान भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया, क्षेत्र प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बीएल वर्मा, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, पक्षालिका सिंह, हेमलता दिवाकर सहित जिले के सभी विधायक, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने किया।


Updated : 24 March 2019 5:12 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top