परचून के खोखे में अवैध शराब

X
By - Naveen |20 March 2019 8:57 PM IST
Reading Time: बालू में गाड़ रखे थे अरुणाचल के पौवे
आगरा। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर हर्ष कुमार और थानाध्यक्ष पिनाहट ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी ने पिनाहट क्षेत्र में छापामारी की। पूरनपुरा मोहल्ले में परचून की खोखे पर अवैध शराब बिक्री हो रही थी। एक व्यक्ति को अवैध शराब के 59 पौवा सहित गिरफ्तार कर लिया।
परचून के खोखे के पीछे बालू में अंदर गड़े 59 पौवा क्रेजी रोमियो व्हिस्की अरुणाचल प्रदेश के बरामद किए। टीम ने एक अभियुक्त जितेंद्र सिंह पुत्र छोटे सिंह निवासी नयापुरा पिनाहट के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। आबकारी निरीक्षक हर्ष कुमार ने बताया कि अभियान लगातार जारी है।
Next Story
