संजय प्लेस में खुला मनोज सोनी का चुनाव कार्यालय

X
By - Naveen |20 March 2019 8:56 PM IST
Reading Time: आगरा। सपा-बसपा व राष्ट्रीय लोकदल के संयुक्त गठबंधन ने इस बार लोकसभा चुनाव में आगरा से मनोज सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया है। लोकसभा चुनाव को सुचारू, व्यवस्थित, अनुशासित और नियोजित तरीके से लड़ने के लिए शहर के हृदय स्थल संजय प्लेस में बुधवार को केन्द्रीय चुनाव कार्यालय खोला गया। बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी व पूर्व एमएलसी सुनील चित्तौड़ व बसपा के आगरा लोकसभा प्रभारी मनोज सोनी ने फीता काटकर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान रामसहाय यादव, रामसकल गुर्जर, वाजिद निसार, विधायक कालीचरण सुमन, पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह, पूर्व विधायक ठाकुर सूरज पाल सिंह सहित तीनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे. पूजा अर्चना भी की गई और जयकारे भी लगे।
Next Story
