भाजयुमो का विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन सम्पन्न

X
By - Naveen |19 March 2019 10:57 PM IST
Reading Time: प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
आगरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा, महानगर का मंगलवार को विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन, कृष्णा वाटिका में आयोजित हुआ। जिसमें उप्र सरकार में राज्यमन्त्री संदीप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के संकल्प के साथ भाजपा को मजबूत करने की बात कही।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भवानी सिंह, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, योगेंद्र उपाध्याय, रामप्रताप सिंह चौहान, जीएस धर्र्मेश, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम, भाजयुमो महानगर प्रभारी युवा मोर्चा प्रभारी नितेश शिवहरे, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष गौरव राजावत सहित भाजयुमो कार्यकर्ता व प्रत्येक मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।
Next Story
