Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट तैयार

नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट तैयार

नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट तैयार
X

पांच दिन तक होगा नामांकन

आगरा। लोकसभा सीटों के लिए भाजपा, कांग्रेस और बसपा अभी तक उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाए हैं। भाजपा और कांग्रेस के टिकट दावेदारों ने दिल्ली में डेरा डाल रखा है, जबकि बसपा वाले लखनऊ में हैं। आज मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

भाजपा में आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट पर पहले आठ-आठ दावेदार थे। फिर चार-चार रह गए। अब दोनों जगह दो-दो नाम बताए जा रहे हैं। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि दोनों सीटों पर यह विचार चल रहा है कि सिटिंग इज गेटिंग के फार्मूला पर टिकट दिए जाएं या नहीं। हाईकमान ने सर्वे भी कराया है। इसकी रिपोर्ट के काफी मायने हैं। बसपा में सारी माथापच्ची फतेहपुर सीकरी की सीट है। हाईकमान की अपनी शर्ते हैं। सूत्रों का कहना है कि इन शर्तों पर उतरने वाले दावेदार बहुत कम हैं। इसी कारण से प्रत्याशी की घोषणा में देरी हो रही है। यहां से सीमा उपाध्याय को प्रभारी बनाया गया था। वह मैदान छोड़कर जा चुकी हैं।

उनके जाने से बसपाइयों की मेहनत और बढ़ गई है।आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। दोनों सीटों के लिए कलक्ट्रेट में ही नामांकन होंगे। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी के साथ सिर्फ पांच लोग ही प्रवेश कर पाएंगे। उनके काफिले को कलक्ट्रेट के बाहर ही रोक दिया जाएगा। 17 वीं लोकसभा के लिए आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर 18 अप्रैल को मतदान होगा। इसके लिए 19 से 26 मार्च तक नामांकन प्रक्रिया होगी। नामांकन कक्ष में एक बार में सिर्फ पांच लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

प्रत्याशियों के साथ आने वाले वाहनों के काफिले को 200 मीटर पहले ही रोका जाएगा। इसके लिए बैप्टिस्ट स्कूल और सुभाष पार्क चौराहा पर बैरियर लगाए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगी। नामांकन 19, 22, 24, 25, 26 मार्च को होगा। बाकी तीन दिन छुट्टी रहेगी। क्योंकि 20 व 21 मार्च को होली की छुट्टी है। 23 मार्च को रविवार पड़ रहा है।


Updated : 18 March 2019 6:12 PM GMT
author-thhumb

Naveen Savita

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top