सेंट एण्ड्रूज की छात्रा ने जापान में पेश किया बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का उदाहरण

X
By - Naveen |17 March 2019 12:59 AM IST
Reading Time: आगरा। सेंट एण्ड्रूज पब्लिक स्कूल की छात्रा पलक माथुर ने जापान में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का उदाहरण पेश किया है। शनिवार को उसका विद्यालय में सम्मान किया गया।
इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. गिरधर शर्मा ने बताया गया कि पलक माथुर ने जापान में महिला सशक्तिकरण का अनूठा उदाहरण जापानी भाषा का पूर्ण अध्ययन व विलक्षण ज्ञान प्राप्त प्रस्तुत कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। साथ ही स्कूल के छात्र-छात्राओं को आत्मनिर्भर संकल्पित अध्ययन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया है। इस अवसर पर अंशू सिंह, एमपी सिंह, विकास, सुरूचि पाण्डे आदि मौजूद रहे।
Next Story
