Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > अन्य

भाजपा कार्यकर्ताओं को दी सम्मेलनों की जिम्मेदारी

भाजपा कार्यकर्ताओं को दी सम्मेलनों की जिम्मेदारी


भाजपा कार्यकर्ताओं को दी सम्मेलनों की जिम्मेदारी

आगरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा आगामी कार्यक्रमों को की योजना बैठक बुधवार को ब्रज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस पर महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने ली, जसमें किसान मोर्चा अनुसूचित मोर्चा युवा मोर्चा पिछड़ा मोर्चा आदि के कार्यकर्ताओं को आगामी सम्मेलनों के लिए जिम्मेदारियां दी गई।

मुख्य रूप से लोकसभा संयोजक ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने बैठकों का तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने सभी कार्यकर्ताओं से 2019 लोक सभा आम चुनाव के लिए तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बैठक में प्रमुख रूप से लोकसभा संयोजक ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महामंत्री मनोज राघव, अशोक पिप्पल, नवल तिवारी, संजीव चौबे, विधानसभा प्रभारी अश्वनी शर्मा, नीतेश शिवहरे, किसान मोर्चा अध्यक्ष महाराज सिंह लोधी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राकेश बाल्मीक, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव रजावत, हरिओम रघुवंशी, बलराम सिंह, वीरेंद्र तोमर और उपकार सिंह आदि उपस्तिथि रहे। 

Related to this topic: