Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > पार्षदों का रखा जायेगा सम्मान, जून में ही फोड सकते हैं नारियल

पार्षदों का रखा जायेगा सम्मान, जून में ही फोड सकते हैं नारियल

पार्षदों का रखा जायेगा सम्मान, जून में ही फोड सकते हैं नारियल

पार्षदों का रखा जायेगा सम्मान, जून में ही फोड सकते हैं नारियल
X

मथुरा।

मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के आयुक्त ने आज मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सभाकक्ष में पार्षदों के साथ परिचात्मक भेंट की। इसमें मेयर डा. मुकेश आर्य बंधु के अलावा निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रथम औपचारिक भेंट में नगर आयुक्त समीर वर्मा ने एक-एक करके सभी पार्षदों से परिचय किया।
इस दौरान कई पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

सम्बोधन में नगर आयुक्त ने कहा कि मथुरा-वृन्दावन पहली बार निगम बना है, संसाधन व स्टाफ की कमी है, सभी को टीम भावना से मिलकर काम करना होगा। क्योंकि जो विकास कार्य होंगे वो सब इतिहास का हिस्सा बनेगा। हमारे सामने नियमानुसार कार्य के साथ-साथ वित्तीय अनुशासन की बंदिश होती है, निज स्वास्र्थ को छोड़कर जन स्वार्थ को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने बताया कि निगम के करीब डेढ दर्जन महत्वपूर्ण पद शासन ने स्वीकृत कर दिये हैं। उन पर एक पखवाड़ा में नियुक्ति हो जायेगी। इससे धीमे पड़े विकास कार्य गति पकड लेंगे। योजनाबद्ध तरीके से निगम के सभी वार्डों में विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया जायेगा। इस सबके लिए सभी पार्षदों का विशेष सहयोग चाहिए।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि इसी जून माह के अंत में आपको नारियल फोडने का भी मौका मिल जायेगा। नगर निगम कैबिनेट के उपसभापति हेमंत अग्रवाल ने कहा कि नगर आयुक्त का व्यवहार दर्शाता है कि अब निगम से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो गयी है, सकारात्मक कार्य सोच से धरातल पर विकास कार्य दिखाई देंगे। पार्षद निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलजुलकर सहयोग करेंगे।

Updated : 11 Jun 2018 4:38 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Vikas Yadav

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top