Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > रजत रथ पर सवार होकर रामभक्तों के साथ निकले मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम

रजत रथ पर सवार होकर रामभक्तों के साथ निकले मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम

शोभायात्रा में 1100 मातृशक्तियों ने शीश पर रखे कलश

रजत रथ पर सवार होकर रामभक्तों के साथ निकले मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम
X

आगरा। रावत पाड़ा बनी अयोध्या नगरी से शनिवार को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व सवाली निकाली गई। रजत रथ पर विराजमान मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम, जगत जननी मां जानकी, भ्राता लक्ष्मण व रामभक्त हनुमान के स्वरूप रामभक्तों के आकर्षण का केन्द्र रहे।

शोभायात्रा का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रज प्रांत प्रचारक हरीशजी, विभाग प्रचारक आनंदजी, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या और महापौर हेमलता दिवाकर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यात्रा में जगदीश बैंड अपनी मधुर स्वर लहरियां बिखेर कर रामभक्तों को झूमने के लिए मजबूर कर रहा था। इस दौरान पंक्षी पेठा के 56 भोग पेठा लड्डू, मिठाई एसोसिऐशन की छप्पन भोग, राम मन्दिर मॉडल, विश्वामित्र, महर्षि वाल्मीकि और भगवान श्रीगणेश की झांकी यात्रा में सम्मलित रही। यात्रा का मार्ग में 100 से अधिक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर रामभक्तों द्वारा स्वागत किया गया। यात्रा में रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने अपने बैंड का हुनर भी प्रस्तुत किया। शोभायात्रा में 1100 कलश शीश पर रखकर मातृशक्ति भगवा साफा पहन कर चल रही थी। शोभायात्रा में विधायक व श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरूषोत्तम खंडेलवाल, महामंत्री राजीव अग्रवाल, जगदीश बांग्ला, विजय प्रकाश गोयल, मुकेश जौहरी, प्रवीन स्वरूप, संजय सादाबाद, अंजुल बंसल, राहुल गौतम, आनन्द मंगल, मनोज अग्रवाल पोली भाई, रामकिशन अग्रवाल, रामानुशु शर्मा, गिरधर शरण, रामकिशन अग्रवाल, अरविन्द अग्रवाल, प्रवीन गर्ग, रजत बंसल सहित सैकड़ों रामभक्त मौजूद रहे।

Updated : 20 Jan 2024 8:59 PM GMT
author-thhumb

City Desk

Web Journalist www.swadeshnews.in


Next Story
Top