Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

व्यापारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
X

आगरा। जिला के फतेहाबाद में शुक्रवार सुबह मिष्ठान की दुकान पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर सनसनी फैला दी। बदमाश फायरिंग कर भाग खड़े हुए। बदमाशों की गोली से दुकान पर खडे ग्राहक को गोली लगी। गोली की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने घायल को उपचार के लिए आगरा भेजा दिया। व्यापारी के साथ चौथी बार घटना होने से आक्रोशित हो कर लोगों ने बाजार बंद कर हंगामा काटा। व्यापारी आरोपियों के खिलाफ धरने पर बैठ गये है। पुलिस के आलाधिकारी व विधायक जितेन्द्र वर्मा मौके पर पहुंचे।

घटनाक्रम के अनुसार थाना फतेहाबाद में सुभाष पैंगुरिया की मिष्ठान्न की दुकान है। वहां रोज की भांति उनका भतीजा अंजू दुकान खोलने पहुंचा। थोडी देर बाद ही अपाचे बाईक पर तीन बदमाश दुकान पर आये। उन्होने तमंचे से दुकान की ओर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुन बाजार में अफरातफरी मच गई। दुकान पर खड़े ग्राहक अशोक के हाथ में गोली जा लगी, जिसे उपचार के लिए आगरा भेजा गया है।
दिनदहाड़े हुई इस घटना से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने बाजार बंद कर हंगामा काटा और धरना पर बैठ गये। सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश नारायण सहित कई थानों को फोर्स मौके पर आ गया। भारतीय जनता पार्टी के विधायक जितेन्द्र वर्मा, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक डाक्टर राजेन्द्र सिंह भी पहुंच गये। उन्होंने को समझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी आरोपियों को पकडऩे की मांग कर रहे थे।

चौथी बार हुई है घटना

व्यापारी सुभाष पैगुरिंया के साथ यह पहली घटना नहीं है। यह चौथी बार हुआ है सन् 2016, 2017, 30जनवरी 18 को बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था, लेकिन आज तक आरोपी पकड़े नहीं गये। जिससे बदमाशों के हौसले बुलंद है।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

घटना के बाद व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला, जो कि पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। व्यापारियों का कहना है कि यदि पुलिस पहले की घटनाओं में कड़ी कार्यवाही करती तो बदमाश फिर से वारदात को अंजाम नहीं देते।

Updated : 9 Jun 2018 4:13 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Vikas Yadav

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top