Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > ताज महल के साये में विदेशी जोड़े ने की दोबारा शादी, हिंदू रीती-रिवाज से लिए सात फेरे

ताज महल के साये में विदेशी जोड़े ने की दोबारा शादी, हिंदू रीती-रिवाज से लिए सात फेरे

आगरा पहुंचने के बाद दंपत्ति भारतीय संस्कृति से इतने अधिक प्रभावित हुई की उन्होंने यहाँ फिर से विवाह करने का निर्णय लिया

ताज महल के साये में विदेशी जोड़े ने की दोबारा शादी, हिंदू रीती-रिवाज से लिए सात फेरे
X

आगरा। आगरा में इटली के एक दंपति ने ताजमहल के साये में धूमधाम से शादी की। अपनी शादी की चालीसवीं वर्षगांठ पर ताजमहल देखने आये विदेशी दंपति ने हिन्दू रीति- रिवाज से दुबारा शादी कर पल को यादगार बनाया। इस मौके पर लोग ने बाराती बन इस पल के साक्षी बने।


आगरा में ताजमहल के साये में एक विदेशी दंपतिने धूमधाम के साथ शादी की। इटली के 70 साल के माउरो पत्नी स्टैनफानिया ने हिन्दू रीति- रिवाज से शादी कर पल को यादगार बनाया। दरअसल 70 वर्षीय माउरो और उनकी पत्नी स्टैनफानिया अपनी शादी की 40 वीं वर्षगांठ पर ताजमहल देखने आये हुए थे। माउरो पहले से ही भारतीय संस्कृति के प्रशंसक रहे हैं।

आगरा पहुंचने के पश्चात वे भारतीय संस्कृति से इतने अधिक प्रभावित हुए कि उन्होंने यहाँ फिर से विवाह करने का निर्णय लिया। जिसके पश्चात आगरा के ट्रेवल्स और इवेंट ऑपरेटर एमटीए ग्रुप द्वारा इस व्यवस्था का आयोजन किया गया। जिसके पश्चात रिसोर्ट में ही ताजमहल दीदार के बाद हिन्दू रीति- रिवाजों के तहत माउरो और स्टैनफानिया का विवाह कराया गया। इस मौके पर लोग बाराती बन इस खूबसूरत पल के साक्षी बने।

Updated : 6 Dec 2022 1:55 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top