Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > अटल जी का स्वास्थ्य अच्छा होने को किया हवन

अटल जी का स्वास्थ्य अच्छा होने को किया हवन

अटल जी का स्वास्थ्य अच्छा होने को किया हवन

अटल जी का स्वास्थ्य अच्छा होने को किया हवन
X

आगरा।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के एम्स में भर्ती होने की खबर पर देशवासी उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करने में जुट गए हैं। विशेष अनुष्ठान, पूजा अर्चना कर उनकी दीर्घ आयु की कामना की जा रही है। मंगलवार को सुबह से ही विशेष पूजा अर्चना का सिलसिला चला। अटल चौक सेवा समिति एवं बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने अटल चौक आगरा कैंट स्थित जीतेश्वर महादेव मंदिर पर हवन किया। भगवान से पूर्व प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना की।

इस दौरान राकेश कन्नौजिया, डीपी राठौर, गोविन्द चाहर, विमल वर्मा, रूपेंद्र चौधरी आदि ने हवन में आहुतियां दीं। वहीं उनके पैतृक गांव बटेश्वर में विशेष अनुष्ठान एवं भगवान शिव का अभिषेक किया गया। बता दें कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (93) को सोमवार सुबह 11:30 बजे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। लंबे समय से बीमार वाजपेयी को सास और किडनी में परेशानी के कारण भर्ती कराना पड़ा।

संस्थान के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की देखरेख में चार विभागों के डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है। वाजपेयी के एम्स में भर्ती होने की सूचना सोमवार को तेजी से फैली थी। सोशल नेटवर्क पर ट्वीट कर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। बता दें कि तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) से जूझ रहे हैं। वह 2009 से ही व्हीलचेयर पर हैं। उन्हें 27 मार्च 2015 को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनका जन्मदिन (25 दिसंबर) सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Updated : 13 Jun 2018 4:31 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

Vikas Yadav

Swadesh Contributors help bring you the latest news and articles around you.


Next Story
Top