Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > बल्केश्वर यमुना किनारे बरसती है माता लक्ष्मी की कृपा

बल्केश्वर यमुना किनारे बरसती है माता लक्ष्मी की कृपा

बल्केश्वर यमुना किनारे बरसती है माता लक्ष्मी की कृपा
X

आगरा। बल्केश्वर महादेव मंदिर के सामने यमुना किनारे माता लक्ष्मी का मंदिर हैं, जहां माता की असीम कृपा भक्तों पर बरसती है। प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में भक्त मंदिर पहुंचते हैं और पूजा-अर्चना कर माता से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। नवरात्रों में यहां हवन यज्ञ के साथ अनेक कार्यक्रमों को आयोजन किया जाता है। नौ दिन मंदिर में हवन यज्ञ होता है, जिसमें भक्त आहूतियां देकर अपनी मनौती मांगते हैं। इसके अलावा मंदिर में अष्ठमी को कन्या- लांगुरा, नवीं को विशाल भंडारे के साथ रात्रि में माता का जागरण होता है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्त भाग लेते हैं। नवरात्रों के अलावा अन्य दिनों में भी यहां बड़ी संख्या में भक्त आते हैं और माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। माता सभी भक्तों की सभी प्रकार की मनोकामना पूर्ण करती है।

150 वर्ष पूर्व हुआ था मंदिर का निर्माण

मंदिर के महंत रमाकांत पाण्डे ने बताया कि यह मंदिर माईथान के रहने वाले कूपर परिवार ने 150 वर्ष पूर्व मंदिर का निर्माण कराया था। उसके बाद उन्होंने मंदिर को ट्रस्ट के हवाले कर दिया। वर्तमान में ट्रस्ट के पदाधिकारी सतीश कपूर देखरेख कर रहे हैं।

सुबह की भोर में दर्शन करने आते हैं नाग-नागिन

मंदिर के महंत ने बताया कि मंदिर में भक्त तो दर्शन करने आते ही हैं। सुबह की भोर में एक नाग और नागिन का जोड़ा माता के दर्शन करने को आता है। उन्होंने कई बार नाग-नागिन को मंदिर से जाते हुए देखा है।

Updated : 15 Oct 2023 8:54 PM GMT
author-thhumb

City Desk

Web Journalist www.swadeshnews.in


Next Story
Top