Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > आगरा : 24 घंटे में कोविड-19 के 43 नए मरीज मिले

आगरा : 24 घंटे में कोविड-19 के 43 नए मरीज मिले

आगरा : 24 घंटे में कोविड-19 के 43 नए मरीज मिले
X

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में रविवार को कोरोना बम फूटा। एक ही दिन में 43 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव होने से दहशत फैल गई। सुबह 12 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि प्रशासन ने की। वहीं, देर रात केजीएमयू लखनऊ से आई रिपोर्ट में 31 अन्य लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई। इनमें एक डाक्टर भी है। जबकि 24 जमातियों के संपर्क में आने वाले लोग हैं। आगरा में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 137 तक पहुंच गई है।

रविवार सुबह प्रशासन ने 12 लोगों के संक्रमित होने की जानकारी दी थी। इनमें थाना न्यू आगरा के कौशलपुर क्षेत्र के आठ लोग हैं। दो दिन पहले यहां एक महिला में संक्रमण मिला था। सभी उसके संपर्क से संक्रमित हो गए। तीन लोग वजीरपुरा के हैं, वह जमातियों के संपर्क से संक्रमित हुए।

इधर, देर रात 31 और लोगों के संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही दहशत फैल गई। इनमें 13 महिलाएं और 18 पुरुष हैं। इतनी बड़ी संख्या में पहली बार महिलाएं संक्रमित मिली हैं। इधर, देर रात 174 लोगों की लिस्ट केजीएमयू ने जारी की जिसमें से 31 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 10 डाक्टरों के भी नमूने भेजे गए थे, जिनमें एक पॉजिटिव और नौ नेगेटिव मिले हैं।

आगरा में अब तक जमाती और उनके संपर्क वालों की संख्या 52 पहुंच चुकी है। इनमें दो केस अस्पताल संचालक पिता-पुत्र भी हैं, जिनका इलाज मेदांता में चल रहा है। अभी तक मिले केसों में रविवार को सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस आए। इससे पहले 1 दिन में आगरा में 25 पॉजिटिव केस सबसे बड़ी संख्या थी। देर रात 'हिन्दुस्तान' ने अधिकृत जानकारी के लिए डीएम प्रभुएन सिंह और सीएमओ मुकेश वत्स से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, मगर संपर्क स्थापित नहीं हो सका।

उत्तर प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 60 और नए मरीज पाए गए। इनमें सबसे ज्यादा 43 मरीज आगरा के हैं। यहां के 12 मरीजों में कोरोना की पुष्टि रविवार सुबह ही हो गई थी, जबकि 31 मरीजों की केजीएमयू में हुई जांच में देर रात संक्रमण की पुष्टि हुई। अभी तक प्रदेश में कोरोना के 514 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 272 जमात के हैं।

Updated : 13 April 2020 8:19 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Swadesh Digital

स्वदेश वेब डेस्क www.swadeshnews.in


Next Story
Top