Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > रेलवे अधिकारी की बेटी ने पति के खिलाफ लिखाई FIR

रेलवे अधिकारी की बेटी ने पति के खिलाफ लिखाई FIR

7 माह पहले हुई थी शादी, पति के नपुसंक होने का आरोप, सास करती है अभद्रता

आगरा। रेल मंडल के एक बड़े अधिकारी की बेटी ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं पति के नपुंसक होने का आरोप लगाते हुए गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कराया है।

आगरा रेल मंडल के एक बड़े अधिकारी ने सात माह पहले बेटी की धूमधाम से शादी की। आगरा में रेलवे के बंगले में शादी समारोह संपन्न हुआ था। मगर, शादी के बाद ही बेटी परेशान होने लगी। बेटी ने सदर थाने में FIR दर्ज कराई है।

उसका कहना है, पति और सास उसे प्रताड़ित करते हैं। आरोप लगाया कि पति नपुंसक था। वह उसके साथ संबंध नहीं बनाता है। संबंध से दूर रहने के लिए सारी रात घर से बाहर रहने लगा है। साथ अपनी इज्जत बचाने को मेरे ऊपर ही कमियां निकालने लगा। मेरे साथ अभद्रता करता है। बात-बात में ताने देने लगा। सास ने बहू पर बेटे का 40 लाख का लोन रेलवे अधिकारी से अदा करवाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। परेशान होकर अधिकारी की बेटी घर वापस आ गई। जब परिवार बचाने को उसकी मां उसे लेकर ससुराल छोड़ने गई तो सास और पति ने मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर थाना सदर पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया, बीती 12 मार्च को पति और ससुरालियों के अत्याचारों से परेशान होकर वो आगरा वापस आ गई। काफी समझाने पर अप्रैल में वो अपनी मां के साथ ससुराल गई तो वहां ससुराल वालों ने काफी अभद्रता की और पीड़िता के जेवर और सारा कैश रुपया छीन लिया। मकान मालिक को घर खाली करवाने को लेटर दे दिया। परेशान होकर वो फिर वापस आगरा आ गई और बेंगलुरु पुलिस को मेल के माध्यम से शिकायत की।

इसी बीच जरूरत पड़ने पर उसे अपने शैक्षिक दस्तावेजों को लेने के लिए मां के साथ बैंगलोर गई तो वहां फिर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद वो अपना सामान लेकर अलग किराए के घर में रह रही है। पीड़िता का कहना है कि शादी में हुई इस तरह की धोखाधड़ी और दहेज प्रताड़ना से उसका जीवन खराब हो गया है। पीड़िता ने आगरा में थाना सदर पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Updated : 12 July 2023 3:16 PM GMT
author-thhumb

स्वदेश आगरा

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top