Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > भारत विकास परिषद सुंदरम शाखा ने लगाया हीमोग्लोबिन ब्लड टैस्ट कैंप

भारत विकास परिषद सुंदरम शाखा ने लगाया हीमोग्लोबिन ब्लड टैस्ट कैंप

भारत विकास परिषद सुंदरम शाखा ने लगाया हीमोग्लोबिन ब्लड टैस्ट कैंप
X

अलीगढ़। भारत विकास परिषद सुंदरम शाखा ने शुक्रवार को सिलाई केंद्र में हिमोग्लोबिन ब्लड टैस्ट कैंप आयोजन किया। प्रांतीय अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय, प्रांतीय महासचिव प्रभात वार्ष्णेय, शाखा अध्यक्ष ज्योति मित्तल, सचिव माधवी अग्रवाल, महिला संयोजिका अर्चना कुलश्रेष्ठ संयुक्त रूप से मां भारती एवं विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए व वंदे मातरम का गान हुआ।

कैम्प में 100 बालिकाओं और महिलाएं लाभान्वित हुई। साथ ही हरियाली तीज पर्व के महत्व को बताने के उद्देश्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया। इस प्रतियोगिता में 30 बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम भावना कश्यप, द्वितीय शिवानी यादव व तृतीय शिवानी सविता रही। सभी को सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। इस दौरान सुभद्रा वार्ष्णेय, रत्नेश शाह, सुनीता पांडे मौजूद रही आदि।

Updated : 18 Aug 2023 3:24 PM GMT
author-thhumb

स्वदेश आगरा

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top