Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > करणी सेना महिला शक्ति ने मनाया तीज महोत्सव

करणी सेना महिला शक्ति ने मनाया तीज महोत्सव

करणी सेना महिला शक्ति ने मनाया तीज महोत्सव
X

अलीगढ़। करणी सेना महिला शक्ति द्वारा जिला अध्यक्ष गौरी तोमर के दिशा निर्देशन में शुक्रवार को मैरिस रोड स्थित मैलरोज इन में तीज महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर पत्नी पूजा सिंघल एवं विशिष्ट अतिथि करणी सेना महिला शक्ति की राष्ट्रीय मंत्री ममता सिंह ने सरस्वती पूजा और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम संयोजक महानगर अध्यक्ष भावना चौहान ने कहा कि तीज पर्व पर शिव पार्वती की पूजा होती है। कार्यक्रम सहसंयोजक पूनम सिंह, अर्पणा शर्मा और अलका सिंह ने भी डांस और गाने से कार्यक्रम मे चार चाँद लगा दिये। कार्यक्रम संचालन पूजा सेंगर और भारती गौतम ने किया। तीज क्वीन रश्मि तोमर, पूजा सेंगर और सुगंधी वार्ष्णेय चुनी गयीं। उपासना शर्मा, सुरुचि वार्ष्णेय, रेनु शर्मा, शिवानी राघव बरखा चौधरी, अनीता ठाकुर और रुचि राघव डांस विजेता रहीं। नीलम सक्सेना और पदमा पुंढीर ने बहुत सुंदर कविताएँ सुनायीं। अर्पणा शर्मा और रुचि राघव गेम विनर रहीं। अंजना शर्मा, बीना चौहान और सुगंधी वार्ष्णेय ने सभी बहनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में दिशा राघव, रिद्धिमा वार्ष्णेय, प्रीति गुप्ता, गार्गी सिंह, भारती गौतम, रश्मि तोमर, अनीता ठाकुर उपस्थित रहीं।

इसी क्रम में मातृशक्ति ने झूले लाल पार्क में तीज महोत्सव मनाया, जिसमें कल्पना वार्ष्णेय ने फर्स्ट प्राइज जीता। कार्यक्रम में रजनी गुप्ता, कुमकुम वार्ष्णेय, कामिनी वार्ष्णेय, कल्पना वार्ष्णेय, गीता गुप्ता, आशा वार्ष्णेय, रेनू वार्ष्णेय, सुधा वार्ष्णेय, गायत्री देवी, अनीता वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं।

Updated : 18 Aug 2023 3:22 PM GMT
author-thhumb

स्वदेश आगरा

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top