Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > प्रत्येक वर्ष मनाया जाएगा गौरव दिवस-संदीप सिंह

प्रत्येक वर्ष मनाया जाएगा गौरव दिवस-संदीप सिंह

प्रत्येक वर्ष मनाया जाएगा गौरव दिवस-संदीप सिंह
X

अलीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले कल्याण सिंह के परिवार और भाजपा जिस तरह से उनकी जन्म व कर्मस्थली पर कार्यक्रम कर रही है। उसे चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में इस आयोजन के जरिये एक बार फिर हिंदुत्व के एजेंडे पर भाजपा चुनावी आगाज करेगी। जगजाहिर है कि कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश में भाजपा के स्तंभ रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में भाजपा को अपने हिंदुत्व के एजेंडे पर खड़ा किया और खुद इकलौते विधायक वाली पार्टी को प्रदेश की सत्ता तक पहुंचाया। जब राम मंदिर आंदोलन के समय उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया तो समर्थकों ने उन्हें हिंदू हृदय सम्राट की उपाधि दी। अब उन्हीं के गढ़ से भाजपा इस आयोजन के जरिये बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। हालांकि इस आयोजन की कमान संभाल रहे उनके पौत्र प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह ने इसे सिर्फ आस्था व श्रद्धा का कार्यक्रम बताया है और कहा है कि गौरव दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाएगा।

Updated : 18 Aug 2023 3:21 PM GMT
author-thhumb

स्वदेश आगरा

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top