Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > सादाबाद में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के घोष

सादाबाद में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के घोष

श्री महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कॉलेज द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत किया

सादाबाद में निकली तिरंगा यात्रा, गूंजे भारत माता की जय के घोष
X

सादाबाद। नगर की सुभाष गली स्थित श्री महाराजा अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज से शनिवार को मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह तिरंगा यात्रा कॉलेज से शुरू होकर नगर के मुख्य बाजार और तहसील रोड होते हुए वापस कॉलेज परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। इस तिरंगा यात्रा में छात्राओं ने भारत माता की जय, आई लव माई इंडिया, वंदे मातरम, जय जवान जय किसान जैसे गगनभेदी नारे लगाए, जिससे वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा यात्रा में छात्राएं तिरंगे झंडे को हाथ में लिए हुए उसे लहराते हुए विश्व विजयी तिरंगा प्यारा गीत गाते हुए चल रहीं थीं। छात्राओं ने जनसमुदाय के बीच देशभक्ति की अलख जगाई। जोश और जज्बे के साथ निकली इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्षपति राधारमन अग्रवाल व प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने किया। इस मौके पर प्रबंधक राजकुमार बंसल, अध्यक्ष बालकिशन गोयल, अनुपम जिंदल, सुनील अग्रवाल, अजय बंसल, देवकी नंदन सहित कॉलेज के शिक्षक व शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं।

Updated : 12 Aug 2023 4:29 PM GMT
author-thhumb

स्वदेश आगरा

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top