Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > विश्व न्याय दिवस पर सम्मानित हुए अधिवक्ता

विश्व न्याय दिवस पर सम्मानित हुए अधिवक्ता

मन्नतें फाउंडेशन ने किया सम्मानित

विश्व न्याय दिवस पर सम्मानित हुए अधिवक्ता
X

आगरा। मन्नतें फाउंडेशन की ओर से विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस की पूर्व संध्या पर अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमे एक दर्जन शहर के अधिवक्ताओं को मंच से मुख्य अतिथि व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष(दर्जा प्राप्त मंत्री) मनीष गुप्ता, विशिष्ठ अतिथि न्यायधीश दिव्यानंद दिवेदी और न्यायधीश कनिष्क सिंह ने स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया। मनीष गुप्ता ने कहा कि सरकार से अधिवक्ताओं के लिए जीवन बीमा और आगरा में खंडपीठ बने इसके लिए वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करेंगे। संस्था अध्यक्ष गौरव धवन ने बताया कि मुख्य संरक्षक डॉ. विजय किशोर बंसल के निर्देशन में सामाजिक क्षेत्र में पीड़ितो के अधिकारों और उनके न्याय का समर्थन करने के लिए अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। धन्यवाद एड. नितिन वर्मा ने दिया। संचालन वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. श्रुति सिन्हा ने किया। इस अवसर पर नितिन कोहली, नवीन कालरा, नीरज अग्रवाल, सोनू अग्रवाल, चंद्रकांत गुप्ता, पूजा खिलवानी, विवेक यादव, अंजुल कुलश्रेष्ठ, मनोज गुप्ता, शिवराम सिंघल, गंजेंद्र सिंह, अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, डॉ. आरएन शर्मा आदि मौजूद रहे।

इन अधिवक्ताओं हुआ सम्मान

दुर्ग विजय सिंह भैया, डॉ. हरिदत्त शर्मा, निर्भय सिंह गुप्ता, विजय आहूजा, आशुतोष श्रोतिया, रंजीत शर्मा, सुनील शर्मा, अरुण तहरिया, मनीष जौली, कृष्ण मुरारी महेश्वरी, जय दयाल गौतम, नितिन वर्मा

Updated : 16 July 2023 3:09 PM GMT
author-thhumb

स्वदेश आगरा

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top