Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > जल्द ही दूर होंगी आगरा की एयर कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याएं

जल्द ही दूर होंगी आगरा की एयर कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याएं

केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया आश्वासन

जल्द ही दूर होंगी आगरा की एयर कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याएं
X

आगरा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि वह आगरा की पर्यावरण मंत्रालय से सम्बंधित समस्याओं के निदान के लिए पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से वार्ता करेंगे। एयर कनेक्टिविटी से सम्बंधित समस्याएं दूर की जाएंगी। मेट्रो परियोजना के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी फतेहाबाद रोड़ स्थित एक होटल में इंडस्ट्री कॉन्क्लेव ने शामिल हुए।

नगर के उद्यमियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेट्रो आगरा के पर्यटन के लिए गेम चेंजर साबित होगी। उन्होंने कहा कि सिविल एन्क्लेव पर्यावरण अनुमति की वजह से रुका है। अन्य शहरों से कनेक्टिविटी कोविड नहीं होता तो शुरू हो गयी होतीं। सांसद एसपी सिंह बघेल ने केंद्रीय मंत्री से पर्यावरण मंत्रालय में आगरा की पैरवी करने और आगरा से गोआ फ्लाइट शुरू कराने की मांग की। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए एफमेक अध्यक्ष पूरन डावर ने कहा कि हमें आत्मनिर्भर भारत के लिए अंग्रेजी पर निर्भरता को छोड़कर अपनी भाषा पर ध्यान देना होगा। डावर ने उद्योगों के विकास को उद्योगों की कैटेगरी को खत्म करने की बात कही।

Updated : 7 Dec 2020 4:13 PM GMT
author-thhumb

स्वदेश आगरा

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top