Home > राज्य > उत्तरप्रदेश > आगरा > 'एक हजार' लोगों ने किया 'तीन हजार' पौधों का रोपण

'एक हजार' लोगों ने किया 'तीन हजार' पौधों का रोपण

-स्फीहा संस्था के तत्वावधान में दयालबाग में आयोजित कार्यक्रम

एक हजार लोगों ने किया तीन हजार पौधों का रोपण
X

आगरा। पर्यावरण संरक्षण कार्यदायी संस्था स्फीहा द्वारा हर वर्ष बड़ी संख्या में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। लाॅकडाउन के चलते इस बार संस्था के सदस्यों द्वारा अपने घरों व आसपास के परिसरों में पौधारोपण किया गया। मुख्य कार्यक्रम संस्था के मुख्यालय दयालबाग में सम्पन्न हुआ। जिसका शुभारंभ डीईआई के अध्यक्ष प्रो. प्रेम सरन सत्संगी जी ने सागौन का पौधा लगाकर किया। बाकी 115 स्थानों पर संस्था के सदस्यों ने पौधारोपण करते हुए आनलाइन कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। स्फीहा अध्यक्ष एमए पठान ने बताया कि पौधारोपण अभियान में एक हजार कार्यकर्ता ने 60 तरह के 3 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में प्रो. पीके कालरा, प्रेम प्रशांत, से.निृ. कर्नल आरके सिंह, डॉ. श्रुति सिन्हा, जीएस सूद, राजीव नारायण, प्रदीप सहगल, डीके पांडे आदि उपस्थित रहे।


Updated : 1 Aug 2020 2:58 PM GMT
author-thhumb

स्वदेश आगरा

Swadesh Digital contributor help bring you the latest article around you


Next Story
Top