Mother's Day 2025: मां के लिए बनाना हैं दिन को खास तो, बनाएं ये 5 प्रकार के केक

मां के लिए बनाना हैं दिन को खास तो, बनाएं ये 5 प्रकार के केक
X
आप मां के प्रति अपना प्यार व्यक्त करते हैं तो मां के लिए कुछ खास व्यक्त करते है। इस तरह से आप केक बनाकर मां को खिला सकते हैं।

Mother’s Day Cake: मां के लिए एक दिन नहीं होता बल्कि हर दिन मां से ही होता है। मां एक ऐसा शब्द है जिसमें प्यार, ममता, त्याग और अपनापन समाया होता है। मां जीवन में पहले दोस्त से लेकर हर एक भूमिका हमारे साथ होती है जिनके बिना जिंदगी अधूरी है।

मां के लिए समर्पित दिन मदर्स डे 11 मई को मनाया जाता हैं। इस दिन आप मां के प्रति अपना प्यार व्यक्त करते हैं तो मां के लिए कुछ खास व्यक्त करते है। इस तरह से आप केक बनाकर मां को खिला सकते हैं।

घर में आप आसान तरीके से बना सकते हैं ये केक

आपको बताते चलें कि, आप आसान विधि के साथ इन प्रकार के केक तैयार कर सकते हैं...

1. बिस्किट केक

आप बिस्किट की मदद से केक बना सकते हैं। इसे आप ओवन में तैयार कर सकते हैं। इसके लिए बस चाहिए पारले-जी या बर्नबॉन जैसे बिस्किट, थोड़ा दूध और बेकिंग पाउडर. सबसे पहले बिस्किट को पीसकर पाउडर बना लें. उसमें दूध और थोड़ा बेकिंग पाउडर मिलाएं। एक चिकनाई लगी कड़ाही में डालें और ढककर धीमी आंच पर 20-25 मिनट तक पकाएं. ठंडा होने पर मां को प्यार से परोसें।

2- ब्रेड पुडिंग केक

आप ब्रेड की मदद से यह डिश बना सकते हैं। यह मीठा डेजर्ट होता हैं इसे आप बना सकते हैं। ब्रेड के टुकड़ों को दूध, चीनी, थोड़ा सा वनीला एसेंस और अंडे के साथ मिलाएं. मिश्रण को किसी बर्तन में डालकर धीमी आंच पर पकाएं या माइक्रोवेव करें. ठंडा होने के बाद फ्रिज में रखें और फिर काटकर परोसें।

3- मग केक

आप मग वाला केक आसान तरीके से बना सकते हैं। एक मग में मैदा, चीनी, कोको पाउडर, दूध, बेकिंग पाउडर और थोड़ा तेल डालें. सब अच्छे से मिक्स करें और माइक्रोवेव में 2 मिनट पकाएं. ऊपर से चॉकलेट चिप्स डालें और सर्व करें। यह केक माइक्रोवेव में बना सकते हैं।

4- बिना अंडे वाला चॉकलेट केक

आपको बताते चलें कि, आप बिना अंडे का केक बना सकते है। इसके लिए आपको मैदा, चीनी, कोको पाउडर, दही, बेकिंग सोडा और थोड़ा तेल मिलाना है. इसे कड़ाही या ओवन में 25-30 मिनट तक बेक करें. ऊपर से चॉकलेट सिरप डालें और थोड़ा कसा हुआ ड्राय फ्रूट्स से गार्निश करें।

5- फ्रूट केक

आपको बताते चलें कि, आप फ्रूट केक बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए मैदा, चीनी, बेकिंग पाउडर, दूध और कटे हुए फलों का मिश्रण तैयार करें. इसे किसी सांचे में डालें और प्रेशर कुकर या माइक्रोवेव में बेक करें. ऊपर से ताजे फल सजाएं।

Tags

Next Story