Breaking News
  • गुजरात पोर्ट आ रहे थाई कार्गो जहाज पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास मिसाइलों से हमला, क्रू मेंबर लापता
  • लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव निरस्त, विपक्ष से माफी मांगने के लगे नारे
  • MP हाईकोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक: SI समेत 4 पुलिसकर्मी पर एक्शन
  • बस्तर में 108 नक्सलियों का सामूहिक सरेंडर, करोड़ों कैश और सोने का डंप बरामद
  • यूपी में अचानक धुंध, 4 हादसों में 9 गाड़ियां भिड़ीं: शाहजहांपुर में कार-बस की टक्कर, 3 की मौत
  • जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में एक आतंकी मारा गया: सेना दूसरे की तलाश कर रही है
  • PM बोले- केरल को मलयाली नाम मिला: 11 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
  • सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, 77250 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी भी 300 पॉइंट टूटा
  • सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार इच्छामृत्यु की इजाजत दी: 13 साल से कोमा में है बेटा

होम > यूटिलिटी

Khaman Dhokla Recipe

मिनटों में बनाएं जालीदार और सुपर सॉफ्ट ढोकला, स्पॉन्जी टेस्ट से भर जाएगी प्लेट

खमण ढोकला एक फेमस डिश है, जिसे बेसन, नींबू का रस, और मसालों से बनाया जाता है। लेकिन अगर इसे बाजार जैसा घर पर नहीं बना पाते, तो यहां जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी।


मिनटों में बनाएं जालीदार और सुपर सॉफ्ट ढोकला स्पॉन्जी टेस्ट से भर जाएगी प्लेट

अगर आपको हल्का-फुल्का और स्वादिष्ट नाश्ता पसंद है तो खमण ढोकला एक बेहतरीन ऑप्शन है। इसकी खासियत इसका नरम, जालीदार और स्पॉन्जी टेक्सचर होता है। ऊपर से राई, हरी मिर्च और करी पत्ते का तड़का इसे और भी टेस्टी बना देता है। अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बहुत कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं सॉफ्ट और जालीदार ढोकला बनाने की आसान रेसिपी। सबसे पहले इसे बनाने की सामग्री जान लेते हैं।

बैटर के लिए सामग्री

  • 2 कप बेसन
  • 1 कप पानी
  • 4 चम्मच चीनी
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 चम्मच तेल
  • थोड़ा पानी (जरूरत के अनुसार)
  • 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा

तड़के के लिए सामग्री

  • 2 चम्मच तेल
  • आधा चम्मच राई
  • 4-5 हरी मिर्च
  • करी पत्ता
  • बारीक कटा हरा धनिया

ऐसे बनाएं सॉफ्ट खमण ढोकला

जालीदार और सुपर सॉफ्ट ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी लें और उसमें चीनी, नींबू का रस और हल्दी डालकर अच्छी तरह मिला लें। जब चीनी पूरी तरह घुल जाए तो इसमें बेसन डालें और मिश्रण को अच्छे से फेंटें, ताकि बैटर में कोई गांठ न रह जाए। इसके बाद इस बैटर को करीब 5 मिनट तक फेंटने के बाद ढककर लगभग 15 मिनट के लिए रख दें, ताकि मिश्रण थोड़ा सेट हो जाए।

height=768

अब बैटर में थोड़ा सा तेल डालकर दोबारा मिलाएं और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी व बेकिंग सोडा डालकर हल्के हाथ से फेंट लें। जिस बर्तन में ढोकला बनाना है उसे पहले हल्का सा तेल लगाकर ग्रीस कर लें और तैयार बैटर उसमें डाल दें। दूसरी तरफ कड़ाही या स्टीमर में पानी गर्म करें और बैटर वाले बर्तन को उसमें रखकर करीब 20–25 मिनट तक स्टीम होने दें।

जब ढोकला अच्छी तरह पक जाए तो उसे बाहर निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें। इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर तड़का तैयार करें। यह तड़का ढोकले के ऊपर डालें और अंत में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया छिड़क दें। इस तरह कुछ ही समय में जालीदार, सॉफ्ट और स्पॉन्जी ढोकला सर्व करने के लिए तैयार हो जाएगा।