indian air force

भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनने का सुनहरा अवसर, AFCAT 01/2027 के लिए आवेदन शुरू, जानिए योग्यता और चयन प्रक्रिया

भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन एयरफोर्स ने AFCAT 01/2027 भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है

By : मांडवी मिश्रा
भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनने का सुनहरा अवसर, AFCAT 01/2027 के लिए आवेदन शुरू, जानिए योग्यता और चयन प्रक्रिया

भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनने का सुनहरा अवसर, AFCAT 01/2027 के लिए आवेदन शुरू, जानिए योग्यता और चयन प्रक्रिया

भारतीय वायुसेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन एयरफोर्स ने AFCAT 01/2027 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी की टेक्निकल एवं नॉन-टेक्निकल शाखाओं में अधिकारी पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 11 दिसंबर 2026 रात 11:30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। चयनित उम्मीदवारों का प्रशिक्षण जनवरी 2028 से शुरू होने वाले कोर्स के लिए होगा।

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती में फ्लाइंग ब्रांच के अलावा ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) के पद शामिल हैं। इसके साथ NCC स्पेशल एंट्री और GATE स्कोर एंट्री का विकल्प भी दिया गया है।

भर्ती में परमानेंट कमीशन (PC) और शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत नियुक्तियां होंगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई शाखावार रिक्तियां अस्थायी हैं और इनमें बदलाव किया जा सकता है।

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

  • फ्लाइंग ब्रांच: उम्मीदवार ने 12वीं में गणित और भौतिकी विषयों के साथ पढ़ाई की हो। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम तीन साल की ग्रेजुएशन या BE/BTech की डिग्री जरूरी है।

  • ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल: संबंधित इंजीनियरिंग ब्रांच में चार वर्षीय डिग्री या निर्धारित तकनीकी योग्यता होनी चाहिए।

  • ग्राउंड ड्यूटी नॉन-टेक्निकल: प्रशासन और लॉजिस्टिक्स के लिए ग्रेजुएशन, अकाउंट्स के लिए संबंधित वित्तीय योग्यता और एजुकेशन ब्रांच के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन जरूरी है।

अलग-अलग ब्रांच के लिए शैक्षणिक योग्यता और विषयों की शर्तें अलग हैं। इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

आयु सीमा कितनी निर्धारित है?

आयु की गणना 1 जनवरी 2028 के आधार पर की जाएगी।

  • फ्लाइंग ब्रांच: 20 से 24 वर्ष।

  • ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच: 20 से 26 वर्ष।

  • वैध कमर्शियल पायलट लाइसेंस रखने वाले फ्लाइंग ब्रांच के उम्मीदवारों को अधिकतम 26 वर्ष तक की आयु सीमा का लाभ मिल सकता है।

उम्मीदवारों को निर्धारित वैवाहिक स्थिति संबंधी शर्तों का भी पालन करना होगा।

चयन कैसे होगा?

AFCAT भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को एयर फोर्स सेलेक्शन बोर्ड (AFSB) टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल परीक्षण और अंतिम मेरिट के आधार पर चयन होगा।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक AFCAT 01/2027 की ऑनलाइन परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी