CBSE ने CTET एग्जाम की बदली डेट, जानिए अब कब होगा पेपर, एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) की डेट में बदलाव कर दिया है। कैंडिडेट्स की संख्या ज्यादा होने की वजह से यह बदलाव किया गया। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अब कब होगा CTET का एग्जाम और सुप्रीम कोर्ट ने क्या बड़े बदलाव किए हैं।
सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) का पेपर पहले एक ही दिन में आयोजित किया जाना था, जो पहली डेट के हिसाब से 8 फरवरी को होना था। लेकिन कैंडिडेट्स की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसके टाइम टेबल और डेट दोनों में ही बदलाव किया गया है। चलिए अब हम आपको इसकी डेट और टाइम टेबल के बारे में बताते हैं।
कब है CTET का एग्जाम
जानकारी के अनुसार CTET का एग्जाम अब 7 और 8 फरवरी को देशभर के कई एग्जामिनेशन सेंटर्स पर करवाया जाएगा। यह एग्जाम दो शिफ्टों में करवाया जाएगा। हालांकि अभी तक इसके एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, CTET के एडमिट कार्ड पेपर से दो दिन पहले जारी किए जाएंगे। यानी जिन कैंडिडेट्स का पेपर 8 फरवरी को होगा, उनका एडमिट कार्ड 6 फरवरी को और जिनका पेपर 7 फरवरी को होगा, उनका एडमिट कार्ड 5 फरवरी को जारी किया जाएगा।
रिकॉर्ड टूटने की वजह से शेड्यूल बदलना पड़ गया
आप सोच रहे होंगे कि आखिरकार पेपर के कुछ दिन पहले ही पेपर का टाइम टेबल क्यों बदलना पड़ गया? तो आपको बता दें, इस साल CTET के पेपर के लिए 25 लाख से भी ज्यादा कैंडिडेट्स ने फॉर्म भरा है, जो अब तक का रिकॉर्ड है। इसी वजह से CBSE को पेपर का शेड्यूल बदलना पड़ गया। CBSE ने मंगलवार, 3 फरवरी को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इसका नोटिफिकेशन जारी किया। बोर्ड के अनुसार, फॉर्म की संख्या ज्यादा होने की वजह से सुप्रीम कोर्ट को यह फैसला लेना पड़ा।
आपको बता दें, जो कैंडिडेट्स सरकारी स्कूलों में क्लास 1 से लेकर 8 तक बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं। उनके लिए CTET का पेपर देना जरूरी है। वहीं, जिन्होंने यह पेपर नहीं दिया है, उन्हें यह पेपर 2 साल के भीतर देनी होगी, नहीं तो उनकी नौकरी भी जा सकती है।
140 शहरों में होंगे परीक्षा केंद्र
सीबीएसई के अनुसार, CTET परीक्षा देश के 140 शहरों में आयोजित की जाएगी। मध्यप्रदेश में एग्जाम सेंटर भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सतना, उज्जैन और सागर में बनाए गए हैं। आपको बता दें, यह पेपर दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। जिसकी पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं इसकी दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगी। पेपर देने का टाइम 2 घंटे 30 मिनट तक होगा।
ऐसे डाउनलोड करें CTET एडमिट कार्ड
- सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर ‘CTET फरवरी 2026 एडमिट कार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
आपको बता दें, CBSE साल में दो बार CTET के एग्जाम करवाता है।
