CBSE ने 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड किए जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड?

Central board of secondary education ने 10th और 12th क्लास के एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं। मार्च 2026 में होने वाली एग्जाम की डेट, टाइम, और एग्जाम सेंटर की जानकारी सब कुछ आपको एडमिट कार्ड में मिल जाएंगी। लेकिन आपको यह नहीं पता कि ऑनलाइन कैसे एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जाए? तो टेंशन लेने की कोई जरूरत बिलकुल नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप ऑनलाइन एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि रेगुलर स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड खुद डाउनलोड नहीं कर सकते। उनका एडमिट कार्ड स्कूल से मिलेगा। वहीं, ओपन स्कूल से प्राइवेट फॉर्म भरने वाले स्टूडेंट्स अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन खुद डाउनलोड कर सकते हैं और इस आर्टिकल में हम आपको प्राइवेट फॉर्म भरने वालों स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और स्कूल से मिलने वाले एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने दोनों का प्रोसेस बताएंगे। आइए पहले प्राइवेट फॉर्म भरने वालों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करना जान लेते हैं।
प्राइवेट फॉर्म वाले ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
सबसे पहले आपको CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना है।
वहां आफको Pariksha Sangam लिंक पर क्लिक करना है।
जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर तीन ऑप्शन खुल जाएंगे। उसमें से Head Office (SARASWATI) चुनें।
अपनी क्लास (10वीं या 12वीं) का एडमिट कार्ड ऑप्शन चुनें।
Application Number, रोल नंबर/नाम, और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जायेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।
एग्जाम डेट्स:
CBSE 10th बोर्ड एग्जाम 17 फ़रवरी 2026 से स्टार्ट होकर 11 मार्च 2026 तक चलेगी। वहीं, क्लास 12th के एग्जाम 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक होंगे। हर स्टूडेंट का एग्जाम सेंटर और इम्पॉर्टेंट डिटेल्स एडमिट कार्ड पे क्लियरली मेंशन होगी। अब स्कूल से मिलने वाले एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने का प्रोसेस जान लेते हैं।
कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड ?
स्टूडेंट्स डायरेक्ट ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते, सिर्फ स्कूल ऑथॉरिटीज़ (प्रिंसिपल/हेड) ही डाउनलोड करेंगे। स्टेप्स ये हैं:
सबसे पहले आप CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in इन जाएं।
होम पेज पे “pariksha sangam” लिंक क्लिक करें। जिसके बाद आपकी स्क्रीन नीचे जैसे फोटो दी गई है। जिसमें आपको परीक्षा संगम पर किल्क करना होगा।
उसके बाद नीचे दिए गए फोटो में जैसा दिखाया गया है। वैसे CONTINUE पर किल्क करना होगा।
उसके बाद आपको स्कूल्स वाले ऑप्शन पर किल्क करना होगा।
उसके बाद एग्जाम एक्टिविटीज के ऑप्शन पर जाएं।
वहां एडमिट कार्ड वाली लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
लॉगिन करते ही 10वीं और 12वीं क्लास का एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर दिख जाएगा।
आप इन एडमिट कार्ड को प्रिंसिपल के सिग्नेचर और स्कूल स्टैम्प लगाने के बाद स्टूडेंट्स को डिस्ट्रीब्यूट कर सकते हैं।
जरूरी जानकारी-
स्टूडेंट के लिए सबसे जरूरी यह है कि वह एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी ही एग्जाम सेंटर लेकर जाएं। बिना एडमिट कार्ड के आपको एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी। जानकारी के लिए आपको बता दें, CBSE ने लगभग 42 लाख स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड जारी किये है।
