ब्राउन राइस बनाम व्हाइट राइस

ब्राउन या वाइट राइस, कौन सा चावल खाने से घटेगा वजन और रहेंगे हेल्दी?

जानिए वजन घटाने के लिए किस प्रकार का चावल खाना चाहिए और क्या हैं ब्राउन और व्हाइट राइस में मुख्य अंतर।

By : सपना तंवर
ब्राउन या वाइट राइस, कौन सा चावल खाने से घटेगा वजन और रहेंगे हेल्दी?

भारत में चावल का महत्व किसी परिचय का मोहताज नहीं है। अधिकतर घरों में चावल को दाल, सब्ज़ी या दही के साथ परोसा जाता है। आमतौर पर लोग ब्राउन और व्हाइट राइस में से किसी एक को पसंद करते हैं। लेकिन वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए अक्सर ब्राउन राइस को ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। तो क्या सच में ब्राउन चावल वेट लॉस में मदद करता है? आइए जानते हैं।

ब्राउन राइस और व्हाइट राइस में अंतर

ब्राउन राइस साबुत अनाज होता है। इसमें चावल की बाहरी परत (ब्रान) और जर्म मौजूद रहते हैं, जिनमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। वहीं, व्हाइट राइस को प्रोसेस किया जाता है और इस परत को हटा दिया जाता है। इससे चावल नरम और लंबे समय तक स्टोर करने योग्य हो जाता है, लेकिन फाइबर और कुछ न्यूट्रिएंट्स कम हो जाते हैं।

कैलोरी के हिसाब से देखें तो ब्राउन और व्हाइट राइस लगभग बराबर कैलोरी देते हैं। फर्क सिर्फ फाइबर में होता है। ब्राउन राइस में अधिक फाइबर होने की वजह से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती।

वजन घटाने में ब्राउन राइस कैसे मदद करता है?

ब्राउन राइस धीरे-धीरे पचता है, जिससे भूख कंट्रोल में रहती है। इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और अचानक लगने वाली भूख और क्रेविंग को कम करता है। इसके अलावा, यह ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में भी मदद करता है। हालांकि, केवल ब्राउन राइस खाने से वजन अपने आप कम नहीं होगा। सही डाइट और डेली एक्सरसाइज इसके साथ जरूरी हैं।

व्हाइट राइस क्या सच में वेट बढ़ाता है? 

व्हाइट राइस को अक्सर वजन बढ़ाने वाला माना जाता है, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। यह जल्दी पच जाता है और बॉडी को तुरंत ऊर्जा एनर्जी देता है। लेकिन अगर इसे सही मात्रा में खाया जाए, तो यह वेट बढ़ाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि कौन सा चावल खाना बेहतर रहेगा। चलिए हम आपको बताते हैं। 

कौन सा चावल बेहतर है?

अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते है, तो उसके लिए ब्राउन राइस ज्यादा बेहतर है। क्योंकि इसमें फाइबर अधिक मात्रा में मौजूद होता है। जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है। व्हाइट राइस को आप सीमित मात्रा में  सब्ज़ी, दाल के साथ खा सकते हैं। साथ ही आपको बता दें, डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह जरूर लें।

संबंधित सामग्री

फुलेरा में छिड़ेगी नई सियासी जंग, बनराकस की बादशाहत के बीच लौटेंगे सचिव जी

फुलेरा में छिड़ेगी नई सियासी जंग, बनराकस की बादशाहत के बीच लौटेंगे सचिव जी

फुलेरा गांव की गलियों में एक बार फिर सियासत, हंसी-मजाक और रिश्तों की खट्टी-मीठी कहानी देखने को मिलने वाली है

Nov 18, 2026
शाही कदमों से सजा भारत दौरा, प्रिंस विलियम और केट की PM मोदी से मुलाकात में खुलेंगे सहयोग के नए द्वार

शाही कदमों से सजा भारत दौरा, प्रिंस विलियम और केट की PM मोदी से मुलाकात में खुलेंगे सहयोग के नए द्वार

ब्रिटेन के शाही परिवार के भावी राजा प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट मिडलटन करीब 10 साल बाद भारत के आधिकारिक दौरे पर आए हैं

Nov 18, 2026
लंच में बनाएं सहजन की लाजवाब कढ़ी, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण

लंच में बनाएं सहजन की लाजवाब कढ़ी, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण

सहजन की फलियों से बनी कढ़ी स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम है

Nov 18, 2026
ठंड के मौसम में सेहत का खजाना है जबलपुर का GI टैग वाला सिंघाड़ा, जानिए इसके पोषक तत्व और शरीर को मिलने वाले फायदे

ठंड के मौसम में सेहत का खजाना है जबलपुर का GI टैग वाला सिंघाड़ा, जानिए इसके पोषक तत्व और शरीर को मिलने वाले फायदे

सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में सिंघाड़े की मांग बढ़ने लगती है। पानी में उगने वाला यह फल स्वादिष्ट होने के साथ पोषण से भी भरपूर माना जाता है

Nov 13, 2026
CG Children Death Case: छत्तीसगढ़ के बोड़ला में 5 बच्चों की मौत, 17 अस्पताल में,  स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल

CG Children Death Case: छत्तीसगढ़ के बोड़ला में 5 बच्चों की मौत, 17 अस्पताल में, स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के बोड़ला ब्लॉक के नंदिनी कुमान गांव में चार महीनों में पांच बच्चों की मौत हुई है। 17 बीमार बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। मौत की वजह की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

Oct 28, 2026