UPSC Result 2024: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी, शक्ति दुबे को पहली रैंक

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी, शक्ति दुबे को पहली रैंक
X

UPSC Result 2024 : नई दिल्ली। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी हो गया है। शक्ति दुबे ने पहली रैंक हासिल की है। यूपीएससी ने कुल 1009 चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। बता दें कि, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के इंटरव्यू 17 अप्रैल तक हुए थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 7 जनवरी से हुई थी। मुख्य परीक्षा में पास होने वाले 2845 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।

इसमें जनरल कैटेगरी के 335 उम्मीदवार हैं जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 109, ओबीसी वर्ग के 318 उम्मीदवार हैं। एससी एसटी के क्रमश - 160 और 87 है। इसे upsc.gov.in पर जाकर चेक किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की शक्ति दुबे ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बायोकेमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है और BHU से उन्होंने अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है।

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत विभिन्न सेवाओं में 1132 पदों पर भर्ती निकाली थी। पहले मूल नोटिफिकेशन में 1056 वैकेंसी थी लेकिन बाद में वैकेंसी बढ़ा दी गई थी।

यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों- '' प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार'' में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है। गौरतलब है कि, पिछले साल UPSC परीक्षा में 1 2629523 आदित्य श्रीवास्तव और 3 1013595 डोनुरु अनन्या रेड्डी ने टॉप किया था।

UPSC रिजल्ट कैसे चेक करें

- उम्मीदवार upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

- होमपेज पर “What's New" सेक्शन पर जाना होगा.

- इसके बाद जारी होने पर “UPSC Civil Services Final Result 2024" लिंक पर क्लिक करें।

- पीडीएफ डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर/नाम खोजें।

Tags

Next Story