Home > राज्य > मध्यप्रदेश > उज्जैन > योगी आदित्यनाथ ने किए महाकाल के दर्शन, गाय के दूध-घी से किया अभिषेक

योगी आदित्यनाथ ने किए महाकाल के दर्शन, गाय के दूध-घी से किया अभिषेक

योगी आदित्यनाथ ने किए महाकाल के दर्शन,  गाय के दूध-घी से किया अभिषेक
X

उज्जैन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में करीब 35 मिनट तक पूजन अभिषेक किया। महाकालेश्वर की पूजा के बाद योगी भर्तृहरि की गुफा पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दोपहर 12 बजे विमान से इंदौर पहुंचे। वे एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से उज्जैन के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री योगी ने सबसे पहले महाकाल लोक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल ज्यार्तिलिंग का गाय के दूध, घी, दही, शहद, शक्कर, फल के रस से अभिषेक किया।

रुद्राक्ष की माला, बिल्व पत्र, मखाने की माला, केसर, चंदन, इत्र अर्पित कर पंचामृत पूजन किया। इसके बाद उन्होंने नंदीहाल में पहुंचकर भोलेनाथ का ध्यान लगाया। मंदिर में पुजारी रूपम गुरु और नवनीत गुरु ने पूजा कराई। महाकालेश्वर की पूजा-अर्चना के दौरान उनके साथ वाल्मीकि धाम के उमेश नाथ महाराज, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, विधायक पारस जैन भी मौजूद रहे। इसके योगी इंदौर के लिए रवाना हो गए।

Updated : 13 Sep 2023 12:00 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top