Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

महाकाल के दरबार में पहुंचे विराट-अनुष्का, भस्मारती में हुए शामिल

महाकाल के दरबार में पहुंचे विराट-अनुष्का, भस्मारती में हुए शामिल

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और पति विराट कोहली कड़ी सुरक्षा के बीच महाकाल मंदिर पहुंचे जहां भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की


महाकाल के दरबार में पहुंचे विराट-अनुष्का भस्मारती में हुए शामिल

उज्जैन। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली संग शुक्रवार को बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और पति विराट कोहली कड़ी सुरक्षा के बीच महाकाल मंदिर पहुंचे जहां भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान अनुष्का साड़ी और माथे पर भस्म लगाए शिवलिंग की पूजा करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अनुष्का ने हल्की गुलाबी रंग की साड़ी पहनी है, जबकि विराट ने सफेद धोती। इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

Related to this topic: