Home > राज्य > मध्यप्रदेश > उज्जैन > भक्तों से मिलने के लिए शाही ठाठ से निकले महाकाल, सिंधिया ने किया पूजन

भक्तों से मिलने के लिए शाही ठाठ से निकले महाकाल, सिंधिया ने किया पूजन

भक्तों से मिलने के लिए शाही ठाठ से निकले महाकाल, सिंधिया ने किया पूजन
X

उज्जैन। शहर में श्रावण - भादौ मास की सवारियों के क्रम में आज सोमवार को भगवान महाकाल की शाही सवारी निकली। कोरोनाकाल के कारण इस बार शाही सवारी का मार्ग छोटा रखा गया था। कोरोना संक्रमण के फैलाव के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया। पुलिस ने भीड़ को जुटने नहीं दिया। जिसके चलते लोगों ने सोशल मीडिया पर ही महाकाल के दर्शन किये।

शाही सवारी निकली -


उज्जैन प्रशासन ने शाही सवारी की व्यवस्था की गई है। आज दोपहर 4 बजे महकाल ने शहर का भ्रमण किया। महाकाल चांदी की पालकी में, हाथी पर चंद्रमौलेश्वर तथा रथ पर शिवतांडव, उमा महेश, होलकर, सप्तधान तथा घटाटोप रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकले। प्रशासन ने इस दौरान पूरे मार्ग पर रेड कारपेट बिछाया। मंदिर के द्वार को फूलों का गेट बनाया गया एवं मंदिर के शिखर का ध्वज बदला गया। गौरतलब है कि हर साल बड़ी संख्या में यहां भीड़ उमड़ती है और कहा जाता है कि तिल रखने की भी जगह नहीं होती है। इस बार कोरोना काल के कारण भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था की गई।

सिंधिया ने किया पूजन -


राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शाही सवारी में भाग लिया। उन्होंने रामघाट पर पालकी का पूजन किया।वह हर साल शाही सवारी में शामिल होते है। सिंधिया राजवंश का महाकाल से पुराना संबंध है। मान्यता के अनुसार सिंधिया परिवार के वंशज करीब 250 सालों से भी ज्यादा समय से महाकाल की शाही सवारी में शामिल होने की परंपरा निभाते आए हैं।

पूर्व सीएम ने किये दर्शन -


प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती महाकाल मंदिर पहुंची। उन्होंने महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की।


Updated : 23 Aug 2020 1:31 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top