Home > राज्य > मध्यप्रदेश > उज्जैन > सोनिया गांधी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए महाकाल मंदिर में शुरू हुआ अनुष्ठान, प्रियंका होंगी शामिल

सोनिया गांधी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए महाकाल मंदिर में शुरू हुआ अनुष्ठान, प्रियंका होंगी शामिल

सोनिया गांधी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए महाकाल मंदिर में शुरू हुआ अनुष्ठान, प्रियंका होंगी शामिल
X

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के मंदिर में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर महामृत्युंजय अनुष्ठान कराया जा रहा है। शनिवार सुबह महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भगवान महाकाल के अभिषेक पूजन के साथ 11 दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत हुई। बताया जाता है कि अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल होंगी।

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी दिल्ली के एक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रियंका गांधी ने प्रदेश कांग्रेस तथा शहर के स्थानीय कांग्रेसी नेताओं को महाकाल मंदिर में अभिषेक पूजन व महामृत्युंजय अनुष्ठान कराने का अनुरोध किया था। इसके बाद शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल स्थानीय नेता रवि शुक्ला, रघु परमार आदि ने भगवान महाकाल की पूजा अर्चना कराकर महामृत्युंजय अनुष्ठान की शुरुआत कराई।

बताया गया है कि यह महामृत्युंजय अनुष्ठान 11 दिन तक चलेगा और इस दौरान 51 ब्राह्मण सोनिया गांधी के स्वास्थ्य लाभ के लिए महामृत्युंजय जाप करेंगे। जानकारी मिली है कि अनुष्ठान की पूर्णाहुति पर प्रियंका गांधी उज्जैन आकर महाकाल की पूजा-अर्चना करेंगी।

Updated : 18 Jun 2022 1:52 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top