Home > राज्य > मध्यप्रदेश > उज्जैन > उज्जैन पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी ने किये भगवान महाकाल के दर्शन

उज्जैन पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी ने किये भगवान महाकाल के दर्शन

राहुल गांधी ने उज्जैन में रोड शो किया

उज्जैन पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी ने किये भगवान महाकाल के दर्शन
X

उज्जैन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार शाम को उज्जैन पहुंची। यहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए एवं पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की जनता की खुशहाली की प्रार्थना की। राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

महाकाल दर्शन के बाद गांधी का उज्जैन गेट से देवास गेट तक भव्य रोड शो हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में उपस्थित जन समुदाय ने राहुल गांधी का अभिवादन किया। राहुल गांधी का रात्रि विश्राम उज्जैन जिले के इंगोरिया में रहेगा। यात्रा के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व विधायक कुणाल चौधरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Updated : 5 March 2024 1:36 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top