Home > राज्य > मध्यप्रदेश > उज्जैन > उज्जैन से मुंबई रह जाएगी 8 किमी दूर, अमेरिका जैसी हो जाएंगी मप्र की सड़कें

उज्जैन से मुंबई रह जाएगी 8 किमी दूर, अमेरिका जैसी हो जाएंगी मप्र की सड़कें

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मालवा क्षेत्र को दी बड़ी सौगात

उज्जैन से मुंबई रह जाएगी 8 किमी दूर, अमेरिका जैसी हो जाएंगी मप्र की सड़कें
X

उज्जैन।केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए उज्जैन जिले में 5,722 करोड़ की लागत वाली 534 किलोमीटर लंबी 11 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय भूतल एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आने वाले समय में उज्जैन से मुंबई की सड़क मार्ग की दूरी मात्र 8 घण्टे की रह जाएगी। मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिका की सड़कों जैसी हो जाएगी।गडकरी आगर मार्ग स्थित मकोडिय़ा आम चौराहे पर आयोजित शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान,पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन,केंद्रीय मंत्री वी के सिंह सहित प्रदेश सरकार के केबीनेट मंत्री,सांसद,विधायक उपस्थित थे।

गडकरी ने कहाकि मुख्यमंत्री चौहान ने 50 किमी लम्बा फ्लाय ओव्हरब्रीज मांगा है। यह भी मैं दूंगा। साथ में एक बड़ा फोरलेन भी दूंगा। उन्होंने कहाकि प्रस्ताव तैयार करके भेजिये,हम स्वीकृत करेंगे और रुपयों की कमी नहीं आने देंगे। उन्होने कहाकि आनेवाले समय में दिल्ली से मुंबई की दूरी मात्र 12 घण्टे की रहेगी। इसी प्रकार उज्जैन से मुंबई की दूरी मात्र 8 घण्टे में तय हो जाएगी। हम 12 हाईवे बना रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी बन रहे हैं। आनेवाले समय में यातायात की समस्या का हल निकालने के लिए हम हवावाली बस चलाएंगे। उसमें एक बार में 40 यात्री बैठकर उड़ सकेंगे।

आप प्रस्ताव भेजिए हम हाइवे देंगे -

गडकरी ने मुख्यमंत्री से कहाकि हम हाईवे,फोरलेन,फ्लाय ओव्हरब्रीज तो दे देंगे लेकिन आपको मकान-दुकान हटाना होंगे। सड़कों का चौड़ीकरण करना होगा। इसके लिए दिक्कतें तो आएंगी लेकिन यह काम करना होगा। जमीनें अधिग्रहित करना होगी। समय के साथ रूपया भी काफी खर्च होगा। आप जमी न देते जाएई,प्रोजेक्ट को लेट नहीं होने देंगे। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस वे देश में बन रहे हैं। इंदौर-हैदराबाद एक्सप्रेस वे 15 हजार करोड़ खर्च करके बना रहे हैं। यह महाराष्ट्र तक जाएगा। ऐसे कई प्रोजेक्ट्स प्रस्तावित है केंद्र सरकार के पास। आप मध्यप्रदेश के लिए प्रस्ताव भेजिये,हम क्या कर सकते हैं,देखेंगे।

उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन -

गडकरी ने कहाकि इंदौर के सांसद शंकर लालवानी दुबई गए हुए हैं। यहां पर सुमित्रा ताई आई है। मैं इंदौर में भूमि पूजन करने जल्दी ही आऊंगा। उन्होने बताया कि उज्जैन झालावाड़ फोर लेन कर देंगे। इन मार्ग पर सर्विस लन भी बनाई जाएगी। मालवा में सब्जी बहुत होती है। लोजेस्टिक पार्क हम बनायेंगे।गडकरी ने मुख्यमंत्री से कहाकि महाकाल मंदिर में आपने बहुत अच्छा प्लान बनाया है। उज्जैन में दर्शन के लिए देश.-विदेश से लोग आते है। अब हाईवे के साथ एयरपोर्ट की आवश्यकता भी है। अभी हेलीकाप्टर चलवाओ,बाद में हवाई जहाज यहां उतरवाओ। श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी वहीं संख्या भी बढ़ेगी। लोगों को यहां आने के लिए इंदौर तक न आना पड़े,इस बात पर काम ह

Updated : 24 Feb 2022 1:37 PM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top