Home > राज्य > मध्यप्रदेश > उज्जैन > महाकाल मंदिर में भक्तों के दर्शन का सिलसिला जारी, हुई भस्मारती

महाकाल मंदिर में भक्तों के दर्शन का सिलसिला जारी, हुई भस्मारती

महाकाल मंदिर में भक्तों के दर्शन का सिलसिला जारी, हुई भस्मारती
X

उज्जैन। महाशिवरात्रि का ये पर्व आज देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई है। इसी कड़ी में विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर तड़के 2.30 बजे मंदिर के गर्भगृह के पट खोल दिए गए। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उसके बाद पुजारियों ने विधि विधान से बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया। महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरि महराज ने बाबा महाकाल की विशेष भस्मारती की।

बता दें कि बाबा महाकाल का पिछले आठ दिनों से बाबा साकार स्वरूप में थे। आज निराकार रूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं, जबकि सतत 24 घंटे पर बाबा का जलधारा से अभिषेक होगा। पुजारियों ने तड़के बाबा का पंचामृत अभिषेक किया। उज्जैन के सभी मंदिरों में आज यानि गुरूवार को महाशिवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। यहां के सभी मंदिरों में बाबा के जयकारों से गूंज रहे हैं।

प्री बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को दर्शन -

आज सुबह छह बजे से सिर्फ ऑनलाइन प्री बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को ही महाकाल मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि मंदिर के बाहर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही थी। सुबह 8 बजे तक करीब 4 हजार भक्तों ने दर्शन कर लिए। मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महापूजा 12 मार्च की सुबह तक चलेगी। 12 मार्च को बाबा को दूल्हा स्वरूप में सजाया जाएगा। उसके बाद दोपहर 12 बजे भस्मारती होगी, इस दौरान मंदिर के बाहर बड़ी संख्‍या श्रद्धालु मौजूद होंगे।


Updated : 12 Oct 2021 10:52 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top