Home > राज्य > मध्यप्रदेश > उज्जैन > महाकाल मंदिर में कोरोना की दस्तक, पुजारी चंद्रमोहन की संक्रमण से मौत

महाकाल मंदिर में कोरोना की दस्तक, पुजारी चंद्रमोहन की संक्रमण से मौत

महाकाल मंदिर में कोरोना की दस्तक, पुजारी चंद्रमोहन की संक्रमण से मौत
X

उज्जैन। कोरोना वायरस ने अब भगवान महाकाल के दरबार में भी दस्तक दे दी है। महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी चंद्रमोहन शर्मा की शनिवार सुबह आरडी गार्डी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पुजारी चंद्रमोहन शर्मा कोरोना संक्रमित थे।

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी चंद्रमोहन शर्मा उर्फ काका को गुरुवार को आरडी गार्डी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनके परिवार के 6 अन्य लोग भी अमलतास अस्पताल में भर्ती कराए गए। शनिवार सुबह 73 वर्षीय पुजारी चंद्रमोहन शर्मा की मौत हो गई। महाकाल मंदिर के पुजारियों में चंद्रमोहन शर्मा के निधन की खबर से शोक छा गया। मंदिर के पुजारियों और पुरोहितों ने दिवंगत चंद्रमोहन शर्मा की आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, कोरोना से बचाव के लिए महाकाल प्रबंधन समिति द्वारा महारुद्राभिषेक व महामृत्युंजय जाप करवाया जा रहा है, जो 11 दिनों तक चलेगा। इसके साथ ही महाकाल मंदिर परिसर में सैनिटाइजेशन भी करवाया जा रहा है।

Updated : 12 Oct 2021 10:46 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top