महाकाल मंदिर के पुजारी महेश उस्ताद का निधन

X
By - स्वदेश डेस्क |18 April 2021 7:19 PM IST
Reading Time: उज्जैन। महाकाल मंदिर के पुजारी महेश उस्ताद का निधन हो गया है। बीते एक सप्ताह में यह महाकाल मंदिर के दूसरे पुजारी की दूसरी मौत है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुजारी महेश उस्ताद बीते कुछ दिनों से बीमार थे और उनका उपचार पूर्व में अमलतास अस्पताल में चल रहा था। बाद में उन्हे उदयन मार्ग स्थित निजी हॉस्पिटल लाया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। ज्ञात रहे चार दिन पूर्व एक और पुजारी का निधन हो गया था। हालांकि वे कोरोना पॉजीटिव्ह नहीं थे। मंदिर के सूत्रों के अनुसार कुछ पुजारियों के परिजनों का उपचार शा.माधनगर,अमलतास अस्पताल और आर डी गार्डी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
Next Story
