Home > राज्य > मध्यप्रदेश > उज्जैन > उज्जैन में निकली महाकाल की सवारी, उमड़ा भक्तों का सैलाब

उज्जैन में निकली महाकाल की सवारी, उमड़ा भक्तों का सैलाब

उज्जैन में निकली महाकाल की सवारी, उमड़ा भक्तों का सैलाब
X

उज्जैन। बाबा महाकाल की इस श्रावण-भादौ मास की तीसरी सवारी सोमवार शाम धूमधाम से निकली। मंदिर के कोटि तीर्थ के समीप सभागृह में बाबा महाकाल के चंद्रमौलेश्वर स्वरूप का पूजन हुआ। इसके बाद मुघौटा पालकी में विराजीत किया गया। सवारी मंदिर से रामघाट शिप्रा पूजन के लिए पहुंची। शिप्रा नदी में बाढ़ आई है। इसके चलते यहां भगदड़ की स्थिति बनी। कि कोई जनहानि नहीं हुई। नदी में पानी बढ़ रहा था लेकिन श्रद्धालुओं ने बेरीकेड्स की व्यवस्था भंग कर दी थी।

बाबा महाकाल की पालकी को मंदिर के मुख्य द्वार पर लाने के बाद सशस्त्र पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकले। पालकी में चंद्रमौलेश्वर सवार थे वहीं हाथी पर मनमहेश। बड़ा गणेश,हरसिद्धि मंदिर,सिद्ध आश्रम के समीप से होते हुए पालकी रामघाट पहुंची। यहां शिप्रा एवं बाबा महाकाल का पूजन,आरती हुई। पश्चात सवारी हरसिद्धि की पाल,हरसिद्धि मंदिर,बड़ा गणेश मंदिर होते हुए महाकाल मंदिर पहुंची।

आस्था का सैलाब उमड़ा -

सवारी मार्ग पर कोरोना प्रोटोकाल के तहत धारा-144 लागू रहने से आम श्रद्धालुओं का प्रवेश निषेध था। लेकिन सवारी मार्ग से मिलनेवाले रास्तों एवं सवारी मार्ग के घरों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था। सवारी जब हरसिद्धि मंदिर आई तो यहां आरती की गई वहीं आतिशबाजी भी हुई। सवारी मार्ग को आकर्षक रंगोली,स्वगात द्वार,रंग बिरंगी छतरियों से सजाया गया था। वहीं प्रदूषण रहित आतिशबाजी की जा रही थी।

Updated : 12 Oct 2021 10:38 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top