कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पहुंचे उज्जैन, महाकाल के किए दर्शन

X
By - स्वदेश डेस्क |11 Jun 2023 3:45 PM IST
Reading Time: महाकाल दर्शन और पूजन के बाद डीके शिवकुमार ने मीडिया से बातचीत की।
उज्जैन/वेबडेस्क। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार रविवार सुबह उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठक ध्यान लगाया। महाकाल के नाम का जाप किया। उनके साथ विधायक महेश परमार, शोभा ओझा, जीतू पटवारी और कांग्रेस के अन्य नेता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इसके बाद वे काल भैरव मंदिर के दर्शन करने गए।
महाकाल दर्शन और पूजन के बाद डीके शिवकुमार ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा इस बार जनता का आशीर्वाद हमें कर्नाटक में मिला है। भगवान से प्रार्थना करने आया हूं कि मुझे और कर्नाटक सहित भारत को समृद्धि देना। सभी खुशी से रहें। डीके शिवकुमार ने दावा किया कि कर्नाटक से ज्यादा सीटें मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मिलेंगी। आगामी विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
Next Story
