Home > राज्य > मध्यप्रदेश > उज्जैन > गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पहुंचे उज्जैन, महाकाल मंदिर के किए दर्शन

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पहुंचे उज्जैन, महाकाल मंदिर के किए दर्शन

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत पहुंचे उज्जैन, महाकाल मंदिर के किए दर्शन
X

उज्जैन। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। वे तड़के होने वाली बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। पूजन के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि "मैंने आज महाकालेश्वर की पूजा की और सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की। जय महाकाल...।"

दरअसल, भाजपा द्वारा निकाली जा रही पांचों जन आशीर्वाद यात्राओं में शामिल होने के लिए केंद्रीय एवं राज्य सरकार के मंत्रियों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मध्य प्रदेश पहुंच रहे हैं। इसी सिलसिले में गोवा का मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत आज मप्र के प्रवास पर हैं। वे दोपहर में बड़वानी जिले में निकलने वाली इंदौर संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा में शिरकत करेंगे।

Updated : 11 Sep 2023 9:55 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

Prashant Parihar

पत्रकार प्रशांत सिंह राष्ट्रीय - राज्य की खबरों की छोटी-बड़ी हलचलों पर लगातार निगाह रखने का प्रभार संभालने के साथ ही ट्रेंडिंग विषयों को भी बखूभी कवर करते हैं। राजनीतिक हलचलों पर पैनी निगाह रखने वाले प्रशांत विभिन्न विषयों पर रिपोर्टें भी तैयार करते हैं। वैसे तो बॉलीवुड से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि है लेकिन राजनीतिक और अपराध से जुड़ी खबरों को कवर करना उन्हें पसंद है।  


Next Story
Top