Home > राज्य > मध्यप्रदेश > उज्जैन > महाकाल मंदिर में नकली आईडी से प्रवेश की कोशिश, यूनुस पर दर्ज हुआ केस

महाकाल मंदिर में नकली आईडी से प्रवेश की कोशिश, यूनुस पर दर्ज हुआ केस

महाकाल मंदिर में नकली आईडी से प्रवेश की कोशिश, यूनुस पर दर्ज हुआ केस
X

उज्जैन। मुंबई निवासी एक युवती के साथ एक मुस्लिम युवक ने भस्मार्ती दर्शन के लिए फर्जी आईडी का उपयोग कर प्रवेश करने की कोशिश की थी। उक्त युवक को सिक्युरिटी गार्ड ने जांच के दौरान पूछताछ के लिए रोका था। पूछताछ में उसने अपनी असली आईडी दिखाई। वहीं फर्जी आईडी से दर्शन करने जा रहा था, इस बात को स्वीकार किया था। पुलिस ने तत्काल उसके खिलाफ भादंवि एवं महाकाल मंदिर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था। आधी रात को युवती के परिजन उज्जैन आए और उसे ले गए। वहीं युवक अभी भी पुलिस हिरासत में है। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ जारी है।

महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि मुंबई निवासी खुशबू यादव मॉडल का काम करती है। उसके साथ कर्नाटक निवासी एवं हाल मुकाम मुंबई में खुशबू के घर पर ही रहनेवाले मौ.युनूस सोमवार की मंगलवार को उज्जैन आया था। ये लोग एक होटल में रूके थे। उनको महाकाल भस्मार्ती दर्शन हेतु एक पुजारी ने भस्मार्ती पंजीयन करवाकर दिया था। यह पंजीयन युवति के आधार कार्ड के साथ अभिषेक दुबे नामक आईडी से करवाया गया,जबकि इस आईडी से प्रवेश की कोशिश मौ.युनूस ने की थी। भस्मार्ती हेतु पूछताछ के दौरान संदिग्ध दिखने पर मौ.युनूस को रोका गया था। बाद में पुलिस को बुलाया गया। मामला गंभीर दिखने पर बुधवार सुबह मौके पर तत्काल कलेक्टर आशीष सिंह एवं एसपी सत्येंद्र शुक्ल पहुंचे थे। इसके बाद उसे महाकाल थाना पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर उसके खिलाफ भादंवि की धारा 420,419 एवं मंदिर एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था।

पुलिस ने बताया कि युवति को बुधवार-गुरूवार की दरमयानी रात करीब ढाई बजे उसके परिजन आकर ले गए। वहीं युवक अभी भी पुलिस हिरासत में है। पुलिस के अनुसार युवक के बारे में सारी जानकारियां निकाली जा रही है। वहीं मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ के अनुसार मंदिर एक्ट का विस्तृत अध्ययन करवाया जा रहा है। उसके बाद युवक के खिलाफ आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा जाएगा। इधर युवति एवं युवक ने परस्पर विरोधी बयान दिए हैं। हिंदुस्थान समाचार से चर्चा में युवति का आरोप था कि हिंदू मुस्लिम के नाम पर उन्हे फंसाया गया। वे भाई, बहन है और उन पर लव जिहाद का आरोप लगाया जा रहा है। युवक के अनुसार उसने महाकाल मंदिर जाने से मना किया था। खुशबू ने ही उसके लिए फर्जी आयडी के आधार पर पंजीयन करवाया था। इस घटना के बाद से मंदिर में सुरक्षा एवं जांच बढ़ा दी गई है।

Updated : 17 Dec 2021 7:22 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top