Home > राज्य > मध्यप्रदेश > उज्जैन > महाकाल मंदिर में भाजपा ने अटल जी की याद में यज्ञ किया

महाकाल मंदिर में भाजपा ने अटल जी की याद में यज्ञ किया

महाकाल मंदिर में भाजपा ने अटल जी की याद में यज्ञ किया
X

उज्जैन। भारत रत्न अटलजी की पुण्य तिथि पर सावन के अंतिम सोमवार को भाजपा नेता आदित्य चोरसिया के नेतृत्व में यज्ञ किया। महाकाल मंदिर और मंगलनाथ पर विशेष अनुष्ठान,अभिषेक करने के बाद हस्पताल में मरीजो को फल वितरित किए। विदिशा से सांसद रहे अटलजी की स्मृतियों को ताजा बनाए रखने के लिए बीजेपी नेताओं ने राघव जी उपस्थिति में मरीजो को फल वितरित किए।

राजगढ़ के नरसिंहगढ़ में विधायक राजवर्धन सिह, सीनियर नेता गोपाल खत्री, राजगढ़ में पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, ब्यावरा में पूर्व विधायक नारायण सिंह पवार, राजगढ़ बीजेपी के उपाध्यक्ष अमित शर्मा, सारंगपुर में विधायक कुँवर कोठार,पूर्व विधायक गौतम टेटवाल, सीनियर नेता ललित पालीवाल,निर्मल जेन सहित अनेक भाजपाइयों ने मरीजो को फल बांटे। ईश्वर से भारत को ओर समृद्ध बनाने की विनती की। अटल जी पथ चिन्हों पर चल समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करने का व्रत लिया।

Updated : 12 Oct 2021 10:36 AM GMT
Tags:    
author-thhumb

स्वदेश डेस्क

वेब डेस्क


Next Story
Top